टाटा स्टील में आतंकी हमले की आशंका

जमशेदपुर : टाटा स्टील में आतंकी हमला हो सकता है. इंटेलिजेंस एजेंसी के अलर्ट के बाद कंपनी ने सुरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है. यह बातें कंपनी के सिक्यूरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन विभाग के चीफ गोपाल प्रसाद चौधरी ने कहीं. वे गुरुवार शाम सेंटर फॉर एक्सीलेंस सभागार में राउंड टेबल मीटिंग में बोल […]
जमशेदपुर : टाटा स्टील में आतंकी हमला हो सकता है. इंटेलिजेंस एजेंसी के अलर्ट के बाद कंपनी ने सुरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है. यह बातें कंपनी के सिक्यूरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन विभाग के चीफ गोपाल प्रसाद चौधरी ने कहीं. वे गुरुवार शाम सेंटर फॉर एक्सीलेंस सभागार में राउंड टेबल मीटिंग में बोल रहे थे. उन्होंने बताया, देश की इंटेलिजेंस एजेंसी से आतंकी हमले का अलर्ट मिला है. कंपनी के 15 हजार स्थायी, 35 हजार अस्थायी कर्मचारियों की रक्षा के लिए सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी है. न सिर्फ साइबर, बल्कि आतंकियों से भी कंपनी को सुरक्षित रखना है. इस मौके पर टाटा स्टील, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन चीफ कुलवीन सूरी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










