विवाहित युवक ने शादी कर युवती को छोड़ा
Updated at : 12 Oct 2019 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : बिहार के बोधगया महादेवपुर गांव के निवासी विनय कुमार ने शहर की युवती से साकची शीतला मंदिर में शादी कर कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया. ससुराल ले जाने की जिद करने पर विनय अपनी पत्नी को छोड़कर फरार हो गया. बिरसानगर थाना में युवती ने विजय कुमार के खिलाफ यौनशोषण की प्राथमिकी […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिहार के बोधगया महादेवपुर गांव के निवासी विनय कुमार ने शहर की युवती से साकची शीतला मंदिर में शादी कर कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया. ससुराल ले जाने की जिद करने पर विनय अपनी पत्नी को छोड़कर फरार हो गया. बिरसानगर थाना में युवती ने विजय कुमार के खिलाफ यौनशोषण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. बिरसानगर की रहने वाली पीड़िता के अनुसार वह आठवीं कक्षा तक पढ़ी है. उसकी उम्र 30 वर्ष है.
बोधगया के महादेवपुर निवासी विनय कुमार ने धोखे में रखकर उससे तीन मई 2019 को साकची शीतला मंदिर में शादी की थी. उसने उसे एक किराये के मकान में रखा. ससुराल ले जाने की बात कहने पर विनय ने माहौल ठीक नहीं होने की बात कही. 15 मई को पीड़िता को पता चला कि विनय पहले से विवाहित है. उसकी पहली पत्नी उसके घर में रहती है.
यह जानकारी होने पर वह बागुनहातु बी ब्लॉक स्थित विनय के घर में गयी तो वहां विनय और उसकी पत्नी मौजूद थी. उसने विनय से पूछा कि जब वह शादीशुदा था तो उससे शादी कर संबंध क्यों बनाया. इस पर विनय और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




