जॉब फाॅर जॉब में बेटे ने ली नौकरी, अब माता पिता को बोझ समझ रहा, एक ने घर से निकाला

Updated at : 12 Oct 2019 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
जॉब फाॅर जॉब में बेटे ने ली नौकरी, अब माता पिता को बोझ समझ रहा, एक ने घर से निकाला

जमशेदपुर : टाटा स्टील में अबतक संचालित जॉब फार जॉब योजना के तहत अपनी जगह अपने बेटे को नौकरी देने वाले दो रिटायर कर्मचारियों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के समक्ष शिकायत दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने बेटे पर ख्याल नहीं रखने का आरोप लगाया है. मामला इएमएस व आरएमएम डिपार्टमेंट के दो रिटायर कर्मचारियों से […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील में अबतक संचालित जॉब फार जॉब योजना के तहत अपनी जगह अपने बेटे को नौकरी देने वाले दो रिटायर कर्मचारियों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के समक्ष शिकायत दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने बेटे पर ख्याल नहीं रखने का आरोप लगाया है. मामला इएमएस व आरएमएम डिपार्टमेंट के दो रिटायर कर्मचारियों से जुड़ा बताया जा रहा है. एक बेटे ने तो अपने मां-बाप को घर से निकाल दिया.

अब वे किराये के घर में रह रहे हैं. टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने पूर्व कर्मचारियों की शिकायत को कंपनी के वीपी एचआरएम को रेफर कर दिया है. इसमें जॉब फॉर जॉब स्कीम के तहत नौकरी पाने वालों के लिए निर्धारित सेवा शर्त का हवाला दिया गया है. पत्र में पूर्व कर्मचारियों की ओर से कहा गया है कि उन्हें प्रताड़ित किया गया. वह बेटे को बोझ लग रहे हैं.
टाटा स्टील में जॉब फॉर जॉब स्कीम के तहत कई कर्मचारियों ने अपने बच्चों के भविष्य सुरक्षित करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ बेटे को दे दी. दोनों रिटायर्ड कर्मचारियों का नाम उजागर नहीं किया गया है. इस मामले में निगाहें प्रबंधन के रूख पर टिक गयी हैं. इधर, एक ऐसा ही मामला कोक प्लाट के रिटायर कर्मचारी से जुड़ा हुआ भी बताया जा रहा है. हालांकि यूनियन ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola