आदित्यपुर : प्लास्टिक रूपी भस्मासुर का हम सब नाश करें : गीता कोड़ा

Updated at : 03 Oct 2019 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
आदित्यपुर : प्लास्टिक रूपी भस्मासुर का हम सब नाश करें : गीता कोड़ा

आदित्यपुर : हम कोशिश करें कि ऐसी चीजों को बढ़ावा न मिले, जो आने वाले समय में हमें नुकसान पहुंचाये. हम जितना जल्द हो प्लास्टिक को त्यागें व इस भस्मासुर का नाश करें. उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने एम टाइप आदित्यपुर स्थित जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के दुर्गापूजा पंडाल के उद्घाटन […]

विज्ञापन
आदित्यपुर : हम कोशिश करें कि ऐसी चीजों को बढ़ावा न मिले, जो आने वाले समय में हमें नुकसान पहुंचाये. हम जितना जल्द हो प्लास्टिक को त्यागें व इस भस्मासुर का नाश करें. उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने एम टाइप आदित्यपुर स्थित जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के दुर्गापूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में कही. उन्होंने क्लब के मुख्य संरक्षक ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वे हर बार पंडाल के माध्यम से समाज को कुछ न कुछ संदेश देते हैं, ताकि समाज इससे कुछ सीख सके.
ऐसा मौका संयोग से मिला है कि ब्रह्मांड की शक्ति मां दुर्गा की पूजा व विश्व के नेता गांधी-शास्त्री की जयंती एक समय हो रही है. सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि पूजा पंडाल हमें अपनी व आसपास की सफाई का संदेश दे रहा है. इसे अपनाने पर ही खुशहाली व समृद्धि आयेगी. गीता कोड़ा ने मां से प्रार्थना करते हुए कहा कि वह सभी की सुने. स्वागत संबोधन में क्लब के संरक्षक अरविंद सिंह ने कहा कि पंडाल में इस बार स्वच्छता को विषय बनाया गया है.
आठ अक्तूबर को विसर्जन के बाद पंडाल के निर्माण में प्रयुक्त सभी प्लास्टिक को रिसाइकलिंग के लिए भेज दिया जायेगा. प्लास्टिक को अलविदा कह दिया गया है. अगली बार से पंडाल में प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर दिया जायेगा. इस अवसर पर समाजसेवी आरके सिन्हा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू, जगदीश नारायण चौबे, आदित्यपुर विकास समिति के यूके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.
फीता काट व बैलून उड़ा हुआ उद्घाटन : कार्यक्रम के अतिथियों ने पंडाल के द्वार पर फीता काटकर व बैलून उड़ाकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इस दौरान अतिथियों को पूरे पंडाल में प्रदर्शित मॉडल व अन्य चीजों से दिये जा रहे संदेश के बारे में बताया गया.
कलाकारों ने प्रस्तुत किया भजन और नृत्य : उद्घाटन समारोह में कलाकारों ने गांधीजी के प्रिय भजन व नृत्य प्रस्तुत किया. साथ ही एक कलाकार गांधीजी का रूप धारण कर उनकी सजीव प्रतिमा के रूप में खड़ा रहा. आयोजकों की ओर से सांसद गीता कोड़ा को एक गांधीजी की प्रतिमा भेंट की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola