पोटका : 65 लाख गबन मामले में महिला मुखिया गिरफ्तार

Updated at : 03 Oct 2019 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
पोटका : 65 लाख गबन मामले में महिला मुखिया गिरफ्तार

पोटका : आठ माह से फरार चल रही पोटका प्रखंड के सानग्राम पंचायत की मुखिया रुक्मणी मुर्मू को पुलिस ने बुधवार को बिरसानगर के नुतनडीह से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. मुखिया पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्राम) के तहत शौचालय निर्माण व पंचायत मंडप के सौंदर्यीकरण एवं उपस्कर खरीद के नाम पर 65.21 लाख रुपये […]

विज्ञापन
पोटका : आठ माह से फरार चल रही पोटका प्रखंड के सानग्राम पंचायत की मुखिया रुक्मणी मुर्मू को पुलिस ने बुधवार को बिरसानगर के नुतनडीह से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया.
मुखिया पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्राम) के तहत शौचालय निर्माण व पंचायत मंडप के सौंदर्यीकरण एवं उपस्कर खरीद के नाम पर 65.21 लाख रुपये गबन करने का आरोप है. रुक्मणी के खिलाफ पोटका थाने में 22 जनवरी को केस दर्ज कराया गया था.
वहीं, इसी मामले में पंचायत सचिव मनसा राम सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. मुखिया रुक्मणी मुर्मू की गिरफ्तारी के लिए उनके घर के साथ-साथ रिश्तेदारों के यहां मुसाबनी में पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन वह वहां नहीं मिली. इसके बाद पुलिस ने बिरसानगर के नूतनडीह स्थित उनके मामा के घर छापेमारी कर मुखिया रुक्मणी मुर्मू को गिरफ्तार किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola