मृत कार्यकर्ताओं का ‘सामूहिक पिंडदान’ करेगी भाजपा
Updated at : 18 Sep 2019 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मुद्दे पर प्रदेश भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की रणनीति बनायी है. इसके मद्देनजर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं का ‘सामूहिक पिंडदान’ करने का निर्णय किया है. यह सामूहिक पिंडदान 28 सितंबर, महालया को होगा. महालया के दिन […]
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मुद्दे पर प्रदेश भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की रणनीति बनायी है. इसके मद्देनजर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं का ‘सामूहिक पिंडदान’ करने का निर्णय किया है. यह सामूहिक पिंडदान 28 सितंबर, महालया को होगा. महालया के दिन अपने पितरों का तर्पण करने की परंपरा है.
भाजपा ने इस दिन मृत भाजपा कार्यकर्ताओं का सामूहिक तर्पण करने का निर्णय किया है. प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यह सामूहिक तर्पण बाबूघाट में होने की संभावना है. इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी व भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




