जेएनएसी में ‘अपनों’ से काम कराने के बाद निकाला ‘दिखावे’ का टेंडर

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) में अपने चहेते ठेकेदारों से लाखों का काम कराने के बाद टेंडर निकालने का मामला सामने आया है. टेंडर भी उसी ठेकेदार के नाम खोले जाने की चर्चा है, जिससे काम करवाया गया है. यह कारनामा जेएनएसी के अधिकारी अपने चहेते को फायदा पहुंचाने के लिए कर रहे […]
जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) में अपने चहेते ठेकेदारों से लाखों का काम कराने के बाद टेंडर निकालने का मामला सामने आया है. टेंडर भी उसी ठेकेदार के नाम खोले जाने की चर्चा है, जिससे काम करवाया गया है. यह कारनामा जेएनएसी के अधिकारी अपने चहेते को फायदा पहुंचाने के लिए कर रहे हैं.
हालांकि जेएनएसी के सूत्र बताते हैं कि हर काम में यहां के अफसरों का अपना िहत है. दरअसल, जेएनएसी की ओर से निविदा आमंत्रण सूचना 01/ 2019-20 दिनांक चार अगस्त को निकाली गयी थी. विपत्र की बिक्री 9 से 10 अगस्त तक प्रत्येक कार्य दिवस पर हुई. अंतिम दिन दोपहर 12 बजे तक ही आवेदन प्राप्त करने का समय निर्धारित था. 14 अगस्त की दोपहर एक बजे निविदा खोलने का समय तय था. इधर, प्रभात खबर की पड़ताल में यह बात सामने आयी कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के पहले ही योजनाओं का काम करा लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




