मारपीट में जख्मी युवक की 13वें दिन मौत डेढ़ घंटे आरोपी परिवार को बनाया बंधक
Updated at : 25 Aug 2019 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर :सिदगोड़ा बागुनहातु राेड नंबर 17 (बिहारी बस्ती) के प्रत्येश साहू (26) की इलाज के दौरान शुक्रवार (13वें दिन) को एमजीएम अस्पताल में मौत हो गयी. वह पिटाई में गंभीर रूप से घायल हो गया था. प्रत्येश की मौत के बाद उसे पीटने वाले पड़ोसी बिट्टू डे के घर पर बस्ती के लोगों ने शनिवार […]
विज्ञापन
जमशेदपुर :सिदगोड़ा बागुनहातु राेड नंबर 17 (बिहारी बस्ती) के प्रत्येश साहू (26) की इलाज के दौरान शुक्रवार (13वें दिन) को एमजीएम अस्पताल में मौत हो गयी. वह पिटाई में गंभीर रूप से घायल हो गया था. प्रत्येश की मौत के बाद उसे पीटने वाले पड़ोसी बिट्टू डे के घर पर बस्ती के लोगों ने शनिवार को हमला कर दिया. बिट्टू के परिवार वालों ने घर में बंद कर खुद को बचाया. पेशे से कन्वाई चालक बिट्टू शहर में नहीं है. दो दिन पहले वह गाड़ी लेकर बाहर गया है.
प्रत्येश के परिजन बिट्टू के घरवालों से मुआवजा को लेकर बात करना चाह रहे थे, लेकिन कोई घर से बाहर नहीं निकला. इससे आक्रोशित लोगों ने घर की खिड़की तोड़ दी. कमरे में ईंट-पत्थर फेंके. सूचना मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस पहुंची. दोपहर दो बजे से डेढ़ घंटे चले हंगामे के बीच सिदगोड़ा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने लोगों को समझाकर अपने ही घर में बंधक बने लोगों को बाहर निकला और थाना ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




