पाइपलाइन का काम कर रहे मिस्त्री को लगा करंट, मौत
Updated at : 12 Aug 2019 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर :सोनारी के वीरगंज सामुदायिक भवन के पास रविवार की शाम 6.30 बजे एक निर्माणाधीन मकान में पाइपलाइन का काम करने के दौरान करंट लगने से कुम्हारपाड़ा के मिस्त्री अनिल शर्मा (38 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गया. उसे लोगों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गयी. मृतक को एक बेटा है. जानकारी […]
विज्ञापन
जमशेदपुर :सोनारी के वीरगंज सामुदायिक भवन के पास रविवार की शाम 6.30 बजे एक निर्माणाधीन मकान में पाइपलाइन का काम करने के दौरान करंट लगने से कुम्हारपाड़ा के मिस्त्री अनिल शर्मा (38 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गया. उसे लोगों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गयी. मृतक को एक बेटा है. जानकारी मिलने पर परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे.
पति की मौत से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक अनिल के सहयोगी सोनारी परदेशीपाड़ा निवासी खेम साहू ने बताया कि वह अनिल के साथ मिलकर पाइपलाइन का ठेका लेकर काम करता था. फायदा होने पर बराबर का हिस्सेदारी करते थे. रविवार को वीरगंज सामुदायिक भवन के पास गिरवर प्रसाद के निर्माणाधीन मकान में पाइपलाइन का काम कर रहे थे.
घर में कुछ जगह पर तार कटा हुआ था, जिससे अनिल को करंट लगा. उन लोगों ने अनिल को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलने पर सोनारी पुलिस पहुंची. पुलिस के अनुसार करंट लगने से अनिल की मौत हुई है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




