सोलर प्लांट लगेगा, 400 एकड़ जमीन की जरूरत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2019 2:30 AM

विज्ञापन

सोलर पावर कॉरपोरेशन अॉफ इंडिया के सीएमडी ने उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ की बैठक, स्थल पर हुई चर्चा जमशेदपुर :सोलर पावर कॉरपोरेशन अॉफ इंडिया के सीएमडी जितेंद्र नाथ स्वाईं ने शनिवार की शाम उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें जिले में सौर ऊर्जा आधारित प्लांट लगाने की […]

विज्ञापन

सोलर पावर कॉरपोरेशन अॉफ इंडिया के सीएमडी ने उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ की बैठक, स्थल पर हुई चर्चा

जमशेदपुर :सोलर पावर कॉरपोरेशन अॉफ इंडिया के सीएमडी जितेंद्र नाथ स्वाईं ने शनिवार की शाम उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें जिले में सौर ऊर्जा आधारित प्लांट लगाने की संभावना अौर जिले में ऊर्जा की जरूरतों के मद्देनजर सौर ऊर्जा से आच्छादित करने की संभावना पर विचार-विमर्श किया गया.
सीएमडी द्वारा उपायुक्त को बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा पूर्वी सिंहभूम समेत झारखंड के सभी जिलों में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने का लक्ष्य दिया गया, जिसके लिए चार से पांच सौ एकड़ जमीन की जरूरत होगी.
सीएमडी द्वारा कहा गया कि जमीन लीज पर उपलब्ध करायी गयी, तो जिले में प्लांट की स्थापना की जा सकती है. साथ ही सुझाव दिया कि जिले में स्थित डैम या झील में फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगा कर सौर ऊर्जा बनाने की पहल की जा सकती है, जिससे जिले की ऊर्जा की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है. साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रूफ-टॉप पर सोलर प्लेट लगा कर कुछ हद तक ऊर्जा आधारित जरूरतों को पूरा किया जा सकता है.
बैठक में जिला प्रशासन द्वारा एक साथ चार से पांच सौ एकड़ जमीन की उपलब्धता की समस्या से अवगत कराते हुए एचसीएल मुसाबनी अौर यूसील की बेकार पड़ी जमीन पर विचार करने का भरोसा दिया. बैठक में डीडीसी विश्वनाथ माहेश्वरी, डीएफअो, विद्युत विभाग के तीनों कार्यपालक अभियंता, जुस्को के विद्युत विभाग के महाप्रबंधक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola