हत्या करने के लिए पत्नी को जादूगोड़ा से ले गया ईचागढ़, चाकू मारते हुए बच्चों ने देखा, गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2019 8:11 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर/चांडिल : ईचागढ़ के बासाहातु पहाड़ के पास रविवार को अपनी पत्नी अंजली कर्मकार को चाकू मारते हुए जादू हो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. जादूगोड़ा स्थित तिलाइटांड का जादू हो अपनी पत्नी को लेकर शनिवार काे घर से निकला था. वह रविवार को पत्नी को लेकर बासाहातु पहाड़ पहुंचा. […]

विज्ञापन

जमशेदपुर/चांडिल : ईचागढ़ के बासाहातु पहाड़ के पास रविवार को अपनी पत्नी अंजली कर्मकार को चाकू मारते हुए जादू हो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. जादूगोड़ा स्थित तिलाइटांड का जादू हो अपनी पत्नी को लेकर शनिवार काे घर से निकला था. वह रविवार को पत्नी को लेकर बासाहातु पहाड़ पहुंचा. दोपहर के वक्त वह पत्नी पर पीछे से वार कर रहा था. इसी दौरान आसपास के बच्चों ने देख लिया. बच्चों ने गांव जाकर लोगों को घटना की सूचना दी. ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो जादू अपनी पत्नी अंजली पर चाकू से वार कर रहा था.

लोगाें ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी. ईचागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और उसको हिरासत में ले लिया और घायल उसकी पत्नी को एमजीएम इलाज के लिए भेजा दिया. पुलिस के अनुसार महिला को मारने के पूर्व उसे शराब पिलायी गयी थी. अंजली और जादू ने 18 दिसंबर 2018 को प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद उसके परिवार के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया था. वह अपनी बहन के घर रह रहा था. पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति के परिवार वाले उसके ऊपर जादू-टोना करते थे.
पहले सिर पर पत्थर से वार किया, चाकू से मारा और पीठ पर बैठ गया : अंजली ने बताया कि जादू ने उसके सिर पर पत्थर से वार किया. इसके बाद उसे जमीन पर पटक दिया और उसके बाद चाकू से पीठ पर मारने लगे. जमीन पर गिराकर पीठ के ऊपर बैठकर चाकू मार रहा था. इसी दौरान वहां से कुछ लोग गुजर रहे थे. वे लोग चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनने पर ग्रामीणों को जानकारी दी.
मंदिर ले जाने के बहाने पत्नी को ले गया था बासाहातु पहाड़
अंजली ने बताया कि जादू उसे मंदिर ले जाने के बहाने से घर से ले गया था. उसने कहा था कि शादी के बाद से कुछ अच्छा नहीं चल रहा है. मंदिर में पूजा करने से कुछ सुधार हो सकता है. जादू ने यह भी बताया था कि दिल्ली में नौकरी लग गयी है, अब वहीं रहना है. दोनों ने दिल्ली जाने की योजना बना ली थी. अंजली ने बताया कि जादू ने कहा था कि अच्छा काम के पहले पूजा करेंगे. मंदिर की बात सुन कर वह मान गयी और उसके साथ निकल गयी, लेकिन उसे क्या मालूम था कि उसे मारने की प्लानिंग है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola