सीएम के घर मटकाेर के साथ वैवाहिक रस्में शुरू, आज हल्दी

Updated at : 06 Mar 2019 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम के घर मटकाेर के साथ वैवाहिक रस्में शुरू, आज हल्दी

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास के पुत्र ललित दास के वैवाहिक समाराेह की तैयारियां मंगलवार काे मटकाेर के साथ शुरू हाे गयी. मंगलवार की सुबह परिवार की महिलाआें ने घर के पास स्थित एग्रिकाे मैदान से मिट्टी लाकर पूजन कार्य आरंभ किया. साथ ही घर पर सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ. इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास के पुत्र ललित दास के वैवाहिक समाराेह की तैयारियां मंगलवार काे मटकाेर के साथ शुरू हाे गयी. मंगलवार की सुबह परिवार की महिलाआें ने घर के पास स्थित एग्रिकाे मैदान से मिट्टी लाकर पूजन कार्य आरंभ किया. साथ ही घर पर सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ. इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, उनकी पत्नी रुक्मणि देवी आैर पुत्र ललित दास ने हिस्सा लिया. इस दौरान घर पर महिलाआें ने गीत का कार्यक्रम भी शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री धार्मिक कार्य आरंभ कराने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गाेड्डा में आयाेजित रैली में शामिल हाेने के लिए रवाना हाे गये.

शाम काे वे छह बजे लाैटे आैर कई शिलान्यास कार्य किये. बुधवार काे मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक में शामिल हाेने के लिए दस बजे रांची जायेंगे. लाैट कर शाम 4.15 बजे एग्रिकाे आवास पहुंच जायेंगे. मुख्यमंत्री के बेटे ललित की बुधवार काे हल्दी-मेहंदी की रस्म पूरी की जायेगी. वहीं, दूसरी ओर मंगलवार की देर रात मुख्यमंत्री की पुत्री व दामाद समेत अन्य रिश्तेदार शहर पहुंचे. वैवाहिक तैयारियाें की समीक्षा मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं. शादी को लेकर एग्रिकाे ट्रांससपाेर्ट मैदान काे भव्य तरीके से सजाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola