jamhespur Chess : चेस वर्कशॉप में इंटरनेशनल ऑर्बिटर जंयत भुइंया ने दिये टिप्स

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 19 May 2026 8:18 PM

विज्ञापन

सीएच एरिया में आयोजित चेस वर्कशॉप में नन्हें खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों के साथ-साथ खेल में कैसे करियर ताराशे इसकी भी जानकारी दी जा रही है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. सीएच एरिया में आयोजित चेस वर्कशॉप में नन्हें खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों के साथ-साथ खेल में कैसे करियर ताराशे इसकी भी जानकारी दी जा रही है. टंबलिंग टॉर्टिलोस में चल रहे इस वर्कशॉप में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ऑर्बिटर जयंत कुमार भुइंया सह पूर्वी सिंहभूम जिला चेस एकेडमी के सचिव जयंत कुमार भुइंया बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने बच्चों को अपनी स्किल को बेहतर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया. मौके पर जयंत भुइंया को सम्मानित किया गया. मौके पर रुआम विश्वास सरकार, अक्षय अग्रवाल व कोच चंदन कुमार प्रसाद मौजूद थे. वर्कशॉप के बाद बच्चों के लिए चेस टूर्नामेंट का भी आगाज हुआ.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola