Jsca b division: हिमांशु व समर का अर्धशतक, जमशेदपुर सीसी 29 रन से जीता
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 19 May 2026 7:38 PM
जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने एआर एकादश को 29 रन से हराया.
जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में मंगलवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने एआर एकादश को 29 रन से हराया. जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन बनाए. हिमांशु भारद्वाज ने 82 व समर चौधरी ने 54 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. एआर एकादश के चिराग जायसवाल और विनीत सिंह ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में एआर एकादश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन ही बना सकी. विनीत सिन्हा 31 और चिराग जायसवाल ने 29 रनों की पारी खेली. हिमांशु भारद्वाज और आदित्य मनोहर को दो-दो विकेट मिले. हिमांशु को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










