Jsca a division: शरणदीप के शतक से नोबल सीसी ने अर्बन सर्विसेज को हराया

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 19 May 2026 7:48 PM

विज्ञापन

जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने अर्बन सर्विसेज को 55 रन से पराजित किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने अर्बन सर्विसेज को 55 रन से पराजित किया. नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 211 रन बनाए. शरणदीप सिंह भाटिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 58 गेंद में 5 चौके व 9 छक्के की मदद से 109 रनों की शतकीय पारी खेली. जयदेव राजवंश ने 56 रनों का योगदान दिया. जवाब में अर्बन सर्विसेज की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 156 रन ही बनाए. तरणदीप सिंह ने 41 रनों की पारी खेली. नोबल की ओर से जयेश तिवारी ने एक विकेट लिये. शरणदीप सिंह भाटिया को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola