Gaya News : बिलिंग सॉफ्टवेयर अपग्रेड के चलते 20 से 23 मई तक बिजली की ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी बंद

Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 19 May 2026 7:54 PM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Gaya News : बिलिंग सॉफ्टवेयर अपग्रेड के चलते बिजली की ऑनलाइन सेवाएं 23 मई तक बंद, विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की

विज्ञापन

Gaya News (मनोज मिश्रा) : डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा बिलिंग सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जा रहा है.इसको लेकर विभाग की ओर से महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है जेई प्रदीप कुमार साह ने बताया कि 20 मई से 23 मई 2026 तक बिजली उपभोक्ताओं से संबंधित सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी.

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की

इस अवधि में बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज सहित अन्य ऑनलाइन सुविधाएं प्रभावित रहेंगी उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आवश्यक बिजली बिल भुगतान एवं स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज 23 मई के बाद ही करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा का सामना नहीं करना पड़े. विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर डिजिटल सेवा उपलब्ध कराने के लिए यह तकनीकी कार्य किया जा रहा है. बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अपग्रेड कार्य पूरा होने के बाद ऑनलाइन सेवाएं पहले की तुलना में अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो जाएंगी.

Also Read : Sasaram News : छेका के बाद शादी से मुकरने पर पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन