गया जी में तालाब घाट, चिल्ड्रेन पार्क समेत कई योजनाओं का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji News : गया जी में विकास योजनाओं का शुभारंभ हुआ है, जिसमें गांधी मैदान के तालाब घाट, चिल्ड्रेन पार्क और आधुनिक शौचालय का उद्घाटन शामिल है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रांगण में भी विकास कार्य हुए हैं.

विज्ञापन

Gaya Ji News : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गया के गांधी मैदान से कई योजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे. इस मौके पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि करोड़ों की लागत से बनी विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया गया है, जिसमें गांधी मैदान के प्रांगण में तालाब की चहारदीवारी एवं घाटों का उद्घाटन किया गया है. इसके साथ ही, चिल्ड्रेन पार्क एवं गांधी मैदान में बने आधुनिक शौचालय का भी उद्घाटन किया गया है.

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्माण

इसके अलावा, संडेश्वर धाम मंदिर के प्रांगण में चेंजिंग रूम, शौचालय, विश्रामालय आदि का उद्घाटन किया गया है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. इसके साथ ही, बोधगया में बौद्ध श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर एक नए ध्यान केंद्र का शुभारंभ किया गया है. उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में विकास करने को लेकर लगातार सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास

इसी प्रतिबद्धता के तहत पटना से वाल्मीकि नगर, कैमूर, राजगीर आदि के लिए एरियल सर्विस की शुरुआत की गई है, ताकि देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को यहां के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के भ्रमण में कोई परेशानी ना हो. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आज प्रदेश में कई जगहों पर विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया गया है, इसी दौरान गया जी में भी आज कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया गया है.

Also Read : गया जी : UPSC पास कर शुरू किया था सफर, अब डिप्टी कमांडेंट बने अमित कुमार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन