CSIR NET JRF 2026 में CUSB के छात्रों का दबदबा: अनिमेष को AIR 34, चेतना और सौरभ को AIR 57, कुलपति ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

सीएसआइआर नेट-जेआरएफ 2026 परीक्षा में सफल सीयूएसबी के स्टूडेंट्स.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUSB) के छात्रों ने CSIR NET JRF 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. कई छात्रों ने टॉप ऑल इंडिया रैंक हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है. कुलपति ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी.

विज्ञापन

CSIR NET JRF 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रस्तरीय सीएसआईआर नेट-जेआरएफ 2026 परीक्षा में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी), गया के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यापक सफलता हासिल की है. विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक विभागों के विद्यार्थियों ने शीर्ष ऑल इंडिया रैंक हासिल कर संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. इस शानदार उपलब्धि पर सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा सहित विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और प्राध्यापकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

विज्ञापन

बायोटेक्नोलॉजी और केमिस्ट्री विभाग के मेधावियों ने लहराया परचम

परीक्षा परिणामों में सीयूएसबी के केमिस्ट्री विभाग के छात्र अनिमेष कुमार पुष्पराज ने ऑल इंडिया स्तर पर 34वीं रैंक (AIR 34) हासिल कर जेआरएफ के लिए अर्हता प्राप्त की है. इस गौरवशाली प्रदर्शन पर विभागाध्यक्ष व स्कूल ऑफ फिजिकल एंड केमिकल साइंसेज के अधिष्ठाता प्रो. अतुल प्रताप सिंह समेत विभाग के प्राध्यापकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. वहीं बायोटेक्नोलॉजी विभाग से प्रो. राकेश कुमार के मार्गदर्शन में पीएचडी कर रहीं छात्रा चेतना झा ने ऑल इंडिया 57वीं रैंक प्राप्त कर जेआरएफ हासिल किया. इसी विभाग के कौशलेंद्र मिश्रा ने एआईआर 74 हासिल की, जबकि सोनी कुमारी ने लेक्चररशिप और सनीश कुमार ने पीएचडी प्रोग्राम के लिए क्वालिफाई किया है. बायोटेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार व संकाय सदस्यों ने सफल शोधार्थियों की सराहना की.

लाइफ साइंस और जियोलॉजी विभाग में भी छात्रों ने गाड़े झंडे

जियोलॉजी विभाग के छात्र सौरभ कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 57वीं रैंक के साथ जेआरएफ निकाला, जिस पर विभागाध्यक्ष प्रो. प्रफुल्ल कुमार सिंह और अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी. इसके अलावा लाइफ साइंस विभाग के पांच विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. विभाग के छात्र अशेष पाणिग्रही, बासित अली सिद्दीकी एवं राकेश मंडल ने सहायक प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी प्रवेश के लिए अहर्ता पाई है, जबकि श्रद्धा एवं अनन्या सिंह ने पीएचडी नामांकन के लिए परीक्षा उत्तीर्ण की है. लाइफ साइंस विभागाध्यक्ष प्रो. गौतम कुमार सहित संकाय के प्राध्यापकों ने इसे विश्वविद्यालय के अकादमिक और शोध परिवेश की बड़ी उपलब्धि बताया.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सफल शोधार्थियों को दी बधाई

विद्यार्थियों की इस सामूहिक सफलता पर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क कार्यालय की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया व्यक्त की गई.

"राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित सीएसआईआर नेट-जेआरएफ 2026 में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है. गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, उत्कृष्ट शोध मार्गदर्शन और छात्रों के निरंतर परिश्रम के बल पर सीयूएसबी निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. सफल हुए सभी विद्यार्थी अन्य अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे." — मोहम्मद मुदस्सीर आलम, जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ), सीयूएसबी

Also Read: गया जी में मंदिर का ताला तोड़ मां दुर्गा की प्रतिमा चोरी, सुबह पहुंचा पुजारी तो रह गया हैरान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन