गया जी में मंदिर का ताला तोड़ मां दुर्गा की प्रतिमा चोरी, सुबह पहुंचा पुजारी तो रह गया हैरान
मंदिर का ताला तोड़कर मां दुर्गा की प्रतिमा चोरी, लोगों में आक्रोश | Prabhat Khabar Network
गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र में एक देवी मंदिर से चोरों ने मां दुर्गा की प्रतिमा चुरा ली. बुधवार रात पूजा के बाद मंदिर बंद कर पुजारी घर चले गए थे, लेकिन गुरुवार सुबह वे प्रतिमा गायब देखकर दंग रह गए.
संवाददाता, गया जी. विष्णुपद थाना क्षेत्र के मारनपुर स्थित ब्रह्मचारी बाबा रोड के देवी मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर मां दुर्गा की प्रतिमा चोरी कर ली. बुधवार रात पूजा के बाद मंदिर बंद कर पुजारी घर चले गए थे. गुरुवार सुबह मंदिर पहुंचने पर चोरी की घटना सामने आई.
सुबह टूटा मिला मंदिर का ताला
पुजारी ने बताया कि सुबह मंदिर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. मंदिर के अंदर देखने पर मां दुर्गा की प्रतिमा गायब थी. वहीं प्रतिमा का मुकुट समेत कुछ अन्य सामान पड़ा हुआ था. घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिलते ही मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए और आक्रोश जताया.
25 से 30 साल पुराना है मंदिर
पुजारी के अनुसार, देवी मंदिर करीब 25 से 30 वर्ष पुराना है. मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा के अलावा अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं. उन्होंने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा दिल्ली से बनकर मंदिर में लाई गई थी.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
मंदिर में चोरी की सूचना पुजारी ने विष्णुपद थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण किया. पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
पुलिस फिलहाल चोरी की घटना से जुड़े कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मंदिर में चोरी कब और किस तरीके से की गई. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.
ALSO READ : गया जी: डुमरिया में वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक बरामद, झारखंड में दर्ज था केस
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए