गया जी : UPSC पास कर शुरू किया था सफर, अब डिप्टी कमांडेंट बने अमित कुमार

Updated:
विज्ञापन

अमित के साथ माता पिता व अन्य | Prabhat Khabar Network

Gaya Ji News : गया जी जिले के इटवां गांव निवासी अमित कुमार ने UPSC परीक्षा पास कर डिप्टी कमांडेंट के पद पर पदोन्नत होकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता से परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी जिले के बांकेबाजार (रौशनगंज) थाना क्षेत्र के इटवां गांव निवासी प्रोफेसर सत्येन्द्र सिंह एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका शारदा सिन्हा के पुत्र अमित कुमार के डिप्टी कमांडेंट पद पर पदोन्नत होने से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है. प्रोफेसर सत्येन्द्र सिंह वर्तमान में बीएनएस कॉलेज, बाराचट्टी के गणित विभाग में विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

जम्मू में शुरू की थी सेवाएं

उन्होंने बताया कि अमित कुमार ने वर्ष 2014 में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी. इसके बाद उन्होंने टेकनपुर (ग्वालियर) स्थित प्रशिक्षण केंद्र से अपना कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया और जम्मू में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर अपनी सेवाएं शुरू कीं. अपने उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर जुलाई 2026 में उन्हें डिप्टी कमांडेंट के पद पर पदोन्नति मिली है.

युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

अमित कुमार की इस शानदार सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का वातावरण बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी एक बड़ा प्रेरणास्रोत है. वर्तमान में प्रोफेसर सत्येन्द्र सिंह अपने पूरे परिवार के साथ शेरघाटी के बसंतबाग में रहकर शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.

Also Read : गया जी : पहले मंदिर में लिए सात फेरे, फिर दहेज के लिए पत्नी को छोड़ भागा जहानाबाद का युवक, मंडप में बैठी रही दुल्हन



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन