गया जी : पहले मंदिर में लिए सात फेरे, फिर दहेज के लिए पत्नी को छोड़ भागा जहानाबाद का युवक, मंडप में बैठी रही दुल्हन
मंडप में दुल्हन को छोड़कर जाता हुआ दूल्हा (सांकेतिक तस्वीर)
Groom Absconds After Wedding : गया जी के बेलागंज में शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे के दुल्हन को मंदिर में छोड़ फरार होने का मामला सामने आया है. दुल्हन पक्ष ने दहेज मांगने का आरोप लगाया है. मामले की जांच जारी है.
बेलागंज से अजीत की रिपोर्ट
आपके शहर में
Groom Absconds After Wedding : गया जी जिले के बेलागंज में शादी के तुरंत बाद एक दूल्हे के दुल्हन को मंदिर में छोड़कर फरार होने का मामला सामने आया है. दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों पर विदाई से पहले दहेज मांगने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है.
बेलागंज के काली मंदिर में हुई शादी
जानकारी अनुसार शनिवार रात बेलागंज थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर में टिकारी थाना क्षेत्र की एक युवती का विवाह जहानाबाद जिले के बौरी गांव निवासी कृष्ण कुमार के साथ पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ. शादी समारोह में दोनों पक्षों के परिजन और रिश्तेदार मौजूद रहे.
Groom Absconds After Wedding : विदाई से पहले दहेज मांगने का आरोप
दुल्हन पक्ष का आरोप है कि शादी की सभी रस्में पूरी होने और विदाई का समय आने के बाद दूल्हे और उसके परिजनों ने अचानक दहेज की मांग रख दी. परिवार ने जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो दूल्हा अपनी पत्नी को साथ ले जाने के बजाय परिजनों के साथ वहां से चला गया.
न्याय की मांग को लेकर पुलिस के पास पहुंचा परिवार
घटना के बाद पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर बेलागंज पुलिस के पास पहुंचा. दुल्हन पक्ष का कहना है कि अब वे आरोपित दूल्हे के थाना क्षेत्र में जाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.
Gaya Ji News : पुलिस ने क्या कहा
बेलागंज के थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है. हालांकि, अब तक लड़की पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : गया जी के टिकारी में जदयू का नया कार्यालय शुरू, संगठन विस्तार पर जोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए