गया जी के टिकारी में जदयू का नया कार्यालय शुरू, संगठन विस्तार पर जोर

जदयू कार्यालय का उद्घाटन
गया जिले के टिकारी में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रखंड इकाई ने अपने नए प्रखंड एवं नगर कार्यालय का उद्घाटन किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनहित के मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया.
Tikari JDU Office : गया जिले के टिकारी में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रखंड इकाई की ओर से प्रखंड एवं नगर कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. शहर के कॉलेज मोड़ स्थित नए कार्यालय का शुभारंभ जदयू के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने आमंत्रित अतिथियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार कुशवाहा ने की.
कार्यकर्ताओं के सम्मान पर दिया विशेष जोर
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता को कोई समस्या हो तो उसे पंचायत, बूथ और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों तक पहुंचाया जाए. आवश्यकता पड़ने पर मामले को जिला और प्रदेश स्तर तक भी ले जाया जाए.
Tikari JDU Office : अधिकारियों के व्यवहार पर जताई चिंता
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी जनहित के कार्य को लेकर कार्यालय जाने पर कोई अधिकारी प्रखंड अध्यक्ष की बात नहीं सुनता या अनुचित व्यवहार करता है तो इसकी जानकारी पार्टी नेतृत्व को दी जाए. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को गंभीरता से उठाया जाएगा ताकि कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके.
संगठन विस्तार और सरकार की योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यक्रम के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई. जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.
कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में जदयू नेता कुंडल वर्मा, प्रो. चंद्रशेखर सिंह, नीरज चंद्रवंशी, मनोरंजन कुमार, सतीश कुमार, सुरेंद्र चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Also Read : गया जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़, परीक्षा स्पेशल ट्रेनों से सफर हुआ आसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










