गया जी : राखी बंधवाने बहन के घर जा रहा था किशोर, सड़क हादसे हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

सड़क पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक

रक्षाबंधन के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं जब 16 वर्षीय रजनीकांत कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई. वह अपनी चचेरी बहन को राखी बांधने जा रहा था. हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं.

विज्ञापन

Bodh Gaya Bike Accident : बोधगया थाना क्षेत्र के महुआ के पास शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में फतेहपुर थाना क्षेत्र के भेटौरा गांव निवासी 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक की पहचान भेटौरा निवासी कैलाश यादव के 16 वर्षीय पुत्र रजनीकांत कुमार के रूप में हुई है. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी.

बहन से राखी बंधवाने जाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रजनीकांत कुमार शुक्रवार को टनकुप्पा प्रखंड के जानी बीघा गांव के रहने वाले अपने एक दोस्त के साथ बाइक से अपनी चचेरी बहन के घर राखी बंधवाने जा रहा था.

इसी दौरान महुआ के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.

घटनास्थल पर ही युवक ने तोड़ा दम, तीन घायलों का इलाज जारी

घटना के कुछ ही देर बाद रजनीकांत कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं हादसे में घायल तीन अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

Also Read : गया सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन पर भावुक नजारा, भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर छलक पड़े आंसू

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके के लिए रवाना हो गये.

रक्षाबंधन के दिन मातम में बदली खुशियां, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

रक्षाबंधन के दिन रजनीकांत अपनी चचेरी बहन से राखी बंधवाने के लिए घर से निकला था. परिवार के लोग भी त्योहार की खुशी में थे, लेकिन कुछ ही देर बाद सड़क हादसे में उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया. घटना की सूचना गांव पहुंचते ही भेटौरा में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दुखद घटना से पूरे भेटौरा गांव में छाया सन्नाटा

ग्रामीणों ने बताया कि रजनीकांत की मौत की खबर बेहद दुखद है. जिस दिन परिवार में भाई-बहन के प्रेम का त्योहार मनाया जा रहा था, उसी दिन एक परिवार ने अपने 16 वर्षीय बेटे को खो दिया. घटना के बाद पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन