गया में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उतरेंगी ‘पुलिस दीदी' 70 बाइक-स्कूटी से स्कूल-कॉलेज और बाजारों में होगी पेट्रोलिंग
महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए गया में उतरीं ‘पुलिस दीदी’’, 70 बाइक-स्कूटी से होगी हॉटस्पॉट पेट्रोलिंग | Prabhat Khabar Network
गया में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस दीदी की शुरुआत। 70 बाइक-स्कूटी से हॉटस्पॉट इलाकों में होगी विशेष पेट्रोलिंग, जानें पूरी जानकारी।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए गया में उतरेंगी ‘पुलिस दीदी’
गया जिले में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस की नई पहल शुरू की गई है. बिहार सरकार ने राज्य में 4,700 बाइक-स्कूटी उपलब्ध कराई हैं. इसी क्रम में गया जिले को 70 बाइक-स्कूटी मिली हैं. इन वाहनों से महिला पुलिसकर्मी और महिला पदाधिकारी ‘पुलिस दीदी’ के रूप में थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करेंगी.
आपके शहर में

स्कूल-कॉलेज और बाजारों में रहेगी विशेष निगरानी
Gaya Police Didi स्कूल, कॉलेज, बाजार, मॉल और ऐसे अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखेंगी, जहां महिलाओं और छात्राओं का अधिक आवागमन होता है. इसके अलावा सुनसान और संवेदनशील इलाकों में भी नियमित पेट्रोलिंग की जाएगी. छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी, हिंसा या अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
112 सेवा के प्रति लोगों को करेंगी जागरूक
‘पुलिस दीदी’ लोगों को आपातकालीन सेवा 112 के बारे में भी जागरूक करेंगी. किसी महिला या बच्ची को परेशानी होने पर जरूरत के अनुसार मौके पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही संबंधित थाना और 112 टीम को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

स्कूल-कॉलेज में छात्राओं से सीधे संवाद करेंगी महिला पुलिसकर्मी
महिला पुलिसकर्मी स्कूल और कॉलेजों में पहुंचकर छात्राओं और शिक्षकों से संवाद करेंगी. इस दौरान सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी. छात्राओं को किसी तरह की परेशानी होने पर पुलिस तक अपनी बात पहुंचाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा.
हॉटस्पॉट के हिसाब से बांटी गईं 70 बाइक-स्कूटी
गया में 70 बाइक-स्कूटी का वितरण हॉटस्पॉट और थाना क्षेत्र की जरूरत के आधार पर किया गया है. कुछ थाना क्षेत्रों को दो से तीन वाहन भी उपलब्ध कराए गए हैं. इससे महिला पुलिसकर्मियों को संवेदनशील इलाकों में तेजी से पहुंचने और नियमित निगरानी करने में मदद मिलेगी.

महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित माहौल देने पर जोर
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करना है. सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी बढ़ने से छेड़छाड़ और अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी. पुलिस की यह पहल महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए