कैमूर के यात्रियों के लिए खुशखबरी, 29 अगस्त से चलेगी खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन, यहां जानें टाइमिंग और शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन

Bhabua Road Special Train : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! कैमूर और आसपास के क्षेत्रों के लिए 29 अगस्त से जयपुर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू हो रहा है. भभुआ रोड स्टेशन पर भी ठहराव के साथ यह ट्रेन यात्रा को आसान बनाएगी. जानें पूरी टाइमिंग और कोच की जानकारी.

विज्ञापन

Bhabua Road Special Train : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खातीपुरा, जयपुर और हावड़ा के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन डीडीयू, गया, कोडरमा, गोमो और धनबाद के रास्ते चलेगी. खास बात यह है कि Bhabua Road Special Train दोनों दिशाओं में भभुआ रोड स्टेशन पर रुकेगी, जिससे कैमूर, मोहनिया और आसपास के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

29 अगस्त को खातीपुरा से खुलेगी 09709 स्पेशल ट्रेन

रेलवे के जारी कार्यक्रम के अनुसार, 09709 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त 2026, शनिवार को शाम 5 बजे खातीपुरा से रवाना होगी. अगले दिन रविवार को ट्रेन डीडीयू सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी. इसके बाद भभुआ रोड स्टेशन पर सुबह 10:18 बजे पहुंचकर दो मिनट के ठहराव के बाद 10:20 बजे रवाना होगी.

सासाराम, डेहरी और गया होते हुए पहुंचेगी हावड़ा

भभुआ रोड के बाद स्पेशल ट्रेन सासाराम में सुबह 10:50 से 10:52 बजे तक रुकेगी. इसके बाद डेहरी ऑन सोन में 11:05 से 11:07 बजे, अनुग्रह नारायण रोड में 11:22 से 11:24 बजे और गया में दोपहर 12:20 से 12:25 बजे तक इसका ठहराव होगा. इसके बाद ट्रेन कोडरमा, गोमो और धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

31 अगस्त को हावड़ा से होगी वापसी

वापसी में 09710 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त 2026, सोमवार को हावड़ा से रात 12:15 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन धनबाद, कोडरमा और गया होते हुए भभुआ रोड स्टेशन पहुंचेगी. भभुआ रोड पर इसका आगमन दोपहर 12:58 बजे होगा और दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 1 बजे खातीपुरा के लिए रवाना होगी.

स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य कोच की सुविधा

इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 2 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 4 कोच, शयनयान श्रेणी के 7 कोच और साधारण श्रेणी के 8 कोच लगाए जाएंगे. इससे यात्रियों को अतिरिक्त भीड़ के दौरान यात्रा करने में राहत मिलने की उम्मीद है.

कैमूर और मोहनिया के यात्रियों के लिए होगी खास सुविधा

भभुआ रोड स्टेशन पर दोनों दिशाओं में दो मिनट का ठहराव मिलने से मोहनिया, कैमूर और आसपास के इलाकों के यात्रियों को हावड़ा, गया, धनबाद और अन्य शहरों तक आवागमन में सुविधा होगी. खासकर अतिरिक्त भीड़ के दौरान यह Bhabua Road Special Train क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है.

सासाराम के 500 साल पुराने शेरशाह सूरी मकबरे का बदलेगा रूप, बिहार सरकार और ASI की पहल, 28 लाख से होगा संरक्षण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन