गया जी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सौगात, 27-28 अगस्त को सरकारी बसों में फ्री सफर, नहीं लगेगा किराया
सरकारी बस में महिलाओ से हस्ताक्षर कराते | Prabhat Khabar Network
रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार राज्य परिवहन निगम ने महिलाओं को 27 और 28 अगस्त को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा की विशेष सुविधा दी है। जानें पूरी जानकारी।
रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार राज्य परिवहन पथ निगम ने महिलाओं को विशेष सुविधा दी है. विभागीय आदेश के अनुसार 27 और 28 अगस्त को सरकारी बसों में सफर करने वाली महिलाओं से किसी तरह का किराया नहीं लिया जा रहा है. इस सुविधा को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
आपके शहर में
27 और 28 अगस्त को नहीं देना होगा बस किराया
बिहार राज्य परिवहन पथ निगम की ओर से रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए दो दिनों के लिए महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है. इन दोनों दिनों में सरकारी बसों से यात्रा करने वाली महिलाएं बिना किराया दिए सफर कर सकती हैं.
बस कंडक्टर ने बताया, विभागीय निर्देश का हो रहा पालन
इस संबंध में संवाहक जनेश्वर यादव ने बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुए महिलाओं के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि 27 और 28 अगस्त को सरकारी बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं से किराया नहीं लेने का निर्देश बस कर्मियों को दिया गया है. विभागीय निर्देश के अनुसार बसों में इस सुविधा को लागू किया जा रहा है.
मायके जाने वाली महिलाओं को मिलेगी राहत
निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को अपने मायके और रिश्तेदारों के घर आने-जाने में काफी सहूलियत हो रही है. खासकर त्योहार के दौरान यात्रा खर्च में राहत मिलने से महिलाओं में खुशी देखी जा रही है.
महिलाओं ने सरकार के प्रति जताया आभार
सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने पर महिलाओं ने खुशी जताई. उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया. महिलाओं का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पर्व पर सरकार की यह पहल उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए