उलीडीह फायरिंग में नीरज सिंह समेत तीन और हुए बरी

जमशेदपुर : उलीडीह के रहने वाले विजेंद्र पांडेय (गुड्डु पांडेय) के घर पर फायरिंग करने के मामले में एडीजे 13 प्रभाकर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को उलियान टैंक रोड निवासी नीरज सिंह, उलीडीह के कालिकानगर निवासी राजू प्रजापति और उलीडीह लक्ष्मण पथ के संजय कुमार उर्फ कालिया को बरी कर दिया है. घटना के […]
जमशेदपुर : उलीडीह के रहने वाले विजेंद्र पांडेय (गुड्डु पांडेय) के घर पर फायरिंग करने के मामले में एडीजे 13 प्रभाकर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को उलियान टैंक रोड निवासी नीरज सिंह, उलीडीह के कालिकानगर निवासी राजू प्रजापति और उलीडीह लक्ष्मण पथ के संजय कुमार उर्फ कालिया को बरी कर दिया है.
घटना के संबंध में उलीडीह थाने के एएसआइ अरुण सिंह ने फायरिंग का मामला आरोपियों के खिलाफ 10 नवंबर 2011 को दर्ज कराया था. मामले में कहा गया था कि दो बाइक से तीन आरोपी सुबह तीन बजे आये थे.
अरुण सिंह घटना के दिन विजेंद्र पांडेय की सुरक्षा ड्यूटी पर थे. इसी बीच फायरिंग हुई थी और पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया था. घटना के बाद अरुण सिंह ने आरोपियों का पीछा भी किया था, लेकिन वे फरार होने में सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




