जमशेदपुर : युवतियों को बाल पकड़कर मारा, मामा-भांजा जख्मी
Updated at : 19 Feb 2019 9:39 AM (IST)
विज्ञापन

सोनारी मनबोध बस्ती में हुआ हंगामा जमशेदपुर : सोनारी बालीचेला स्कूल के पास एक दर्जन से अधिक बाइक सवार युवकों ने मनबोध बस्ती से घर लाैट रहे आशीष साहू पर हमला कर दिया़ बाइक सवार युवकों ने आशीष से बिना कारण उलझते हुए मारपीट की़ आशीष भागकर मनबोध बस्ती मामा प्रेम लाल साहू के घर […]
विज्ञापन
सोनारी मनबोध बस्ती में हुआ हंगामा
जमशेदपुर : सोनारी बालीचेला स्कूल के पास एक दर्जन से अधिक बाइक सवार युवकों ने मनबोध बस्ती से घर लाैट रहे आशीष साहू पर हमला कर दिया़
बाइक सवार युवकों ने आशीष से बिना कारण उलझते हुए मारपीट की़ आशीष भागकर मनबोध बस्ती मामा प्रेम लाल साहू के घर पहुंचा और पूरी बात बतायी. तब तक 15 से 20 की संख्या में युवक डंडा, लाठी, हॉकी, चापड़ लेकर बस्ती में पहुंच गये़ युवकों ने बस्ती में उपद्रव मचाया और प्रेम लाल की लाठी से पिटाई की. इसके बाद उन पर चापड़ से हमला कर दिया़
उनके दाहिनी हाथ में गंभीर चोट आयी. बीच-बचाव करने गये घर की महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया. युवकों ने लड़कियों को बाल पकड़ कर मारा़ बस्ती में दहशत बनाने के लिए पथराव भी किया़ प्रेम लाल साहू के अनुसार सभी युवक ग्वाला बस्ती के रहने वाले है़ चटनी डॉन से जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है़
घटना की सूचना मिलने पर सोनारी पुलिस और पीसीआर की टीम तत्काल पहुंची. स्थल पर फोर्स की तैनाती कर दी गया है़ घटना की शिकायत लेकर परिवार व बस्ती वाले सोनारी थाना पहुंचे़ एक युवक को पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लिया है़
घायल आशीष ने बताया कि वह लड़कों को पहचानता है, लेकिन नाम नहीं जानता है़ पुलिस के आने पर भागने के दौरान छूट गयी युवकों की बाइक जेएच05 सीइ-7426 पुलिस ने जब्त कर लिया है़ घायलों की ओर से थाना में देर रात तक शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




