जमशेदपुर : अगवा कर नाबालिग छात्रा से किया गैंगरेप, वीडियो वायरल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Feb 2019 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

तीन की गिरफ्तारी उलीडीह थाना में चार दिन बाद दर्ज की गयी प्राथमिकी जमशेदपुर : उलीडीह के रामनगर की रहनेवाली नाबालिग युवती का गैंग रेप कर उसका वीडियो वायरल कर दिया गया. वीडियो वायरल होने से पिता को बेटी के साथ हुए हादसे की जानकारी मिली. इसके बाद बेटी ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों […]
विज्ञापन
तीन की गिरफ्तारी
उलीडीह थाना में चार दिन बाद दर्ज की गयी प्राथमिकी
जमशेदपुर : उलीडीह के रामनगर की रहनेवाली नाबालिग युवती का गैंग रेप कर उसका वीडियो वायरल कर दिया गया. वीडियो वायरल होने से पिता को बेटी के साथ हुए हादसे की जानकारी मिली. इसके बाद बेटी ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी. बताया कि बदमाशों ने पिता की हत्या की धमकी देकर उसे मुंह बंद रखने को कहा था. पिता की शिकायत पर उलीडीह पुलिस ने तीन आराेपियों रोशन कुमार, मुन्ना और विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी मनीष कुमार फरार है.
प्राथमिकी के अनुसार 10 फरवरी को 5वीं की छात्रा (13) छात्रा ट्यूशन गयी थी. वहां सरस्वती पूजा का कार्यक्रम था़ दोपहर तीन बजे घर लौटने के दौरान दो बाइक से आये रोशन कुमार, विकास, मनीष और मुन्ना ने रोका. छात्रा को जबरन मनीष की बाइक पर बैठाया और उसे डिमना ले गये. रास्ते में चेहरे पर रूमाल बांध दिया था लेकिन पीड़िता को रास्ते की जानकारी न हो सके. डिमना लेक में सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया.
बाद में वीडियो युवकों ने वायरल कर दिया. दुष्कर्म के बाद पीड़िता को लाकर शंकोसाई में छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर यह बात किसी से बतायी तो पिता की हत्या कर देंगे. इस डर से उसने मुंह बंद रखा.
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बस्ती में वायरल हुए वीडियो की जानकारी उन्हें बुधवार को मिली. शाम में घर लौट कर उन्होंने बेटी से पूछा, तो उसने पूरी बात बतायी. एक आरोपी मुन्ना उनके घर के पास रहता है.
शाम में बस्ती में प्रतिमा विसर्जन के समय मुन्ना दिखायी पड़ा. मुन्ना को बुला कर पूछा गया, तो विसर्जन जुलूस में जा रहे सभी लोग मुन्ना के समर्थन में आ गये और छात्रा के पिता की पिटाई कर दी. बचाने आये परिवार के सदस्यों को भी पीटा गया. किसी तरह सभी ने जान बचायी. पीड़िता के पिता ने बताया कि उनका भाई आरपीएफ में है. वह रामनगर पहुंचा तब वह लोग उलीडीह थाना गये और मामला दर्ज कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




