भालूबासा में पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगा जान दी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2019 6:46 AM
जमशेदपुर : भालूबासा रोड नंबर तीन मुस्लिम लाइन में शाकुबुद्दीन (22) ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगा ली. वह आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करता था. शुक्रवार की रात वह ड्यूटी करने के बाद 10 बजे वापस घर लौटा था. सुबह नौ बजे तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार […]
जमशेदपुर : भालूबासा रोड नंबर तीन मुस्लिम लाइन में शाकुबुद्दीन (22) ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगा ली. वह आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करता था. शुक्रवार की रात वह ड्यूटी करने के बाद 10 बजे वापस घर लौटा था. सुबह नौ बजे तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला, तो वह फंदे से झूल रहा था. वहीं, घर वालों ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया है.
सीतारामडेरा पुलिस की मानें, तो युवक ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगायी है. जानकारी के अनुसार युवक की शनिवार की सुबह घर वालों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुअा था. इसके बाद वह फंदे पर झूल गया, जिसके बाद घर वालों ने उसे फंदे से उतारकर एमजीएम लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










