जमशेदपुर : जूठे बर्तन धोकर परिवार चलाती है मां, टीबी से तंग बेटे ने अस्पताल की चौथी मंजिल से लगायी छलांग, मौत
Updated at : 07 Feb 2019 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम के मेडिकल वार्ड के बेड नंबर 78 पर भर्ती मरीज संजय मछुअा ने बीमारी से तंग आकर मंगलवार की रात दो बजे अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. मरीज के गिरने की आवाज आने पर अस्पताल के गार्ड और कर्मचारी मौके पर पहुंचे. उसे इमरजेंसी में लेकर गये, जहां डॉक्टरों […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम के मेडिकल वार्ड के बेड नंबर 78 पर भर्ती मरीज संजय मछुअा ने बीमारी से तंग आकर मंगलवार की रात दो बजे अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. मरीज के गिरने की आवाज आने पर अस्पताल के गार्ड और कर्मचारी मौके पर पहुंचे. उसे इमरजेंसी में लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. संजय मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड, ढ़ीपासाई का निवासी था. वह पिछले एक माह से एमजीएम में भर्ती था और अपना इलाज करवा रहा था.
मृतक की पत्नी पिंकी ने बताया कि पति को टीबी की बीमारी थी. मंगलवार को वह पति के पास ही अटेंडर के रूप में सो रही थी. रात में पति ने शौचालय जाने की बात कही और बेड से उठ कर बाथरूम की ओर जाने लगा. पहले सिस्टर कक्ष की ओर गया और फिर तेजी से बालकनी की ओर गया और चौथी मंजिल से छलांग लगा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




