जमशेदपुर : टाटानगर में सात घंटे का ब्लॉक आज, तीन ट्रेनें रद्द, कई प्रभावित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2019 12:31 AM
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन का पुराना पुल तोड़ने के लिए गुरुवार को सुबह 8:30 बजे से दिन के तीन बजे तक ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान टाटानगर से खुलने वाली तीन ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है वहीं कई ट्रेनें टर्मिनेट कर चलायी जायेंगी. पहला ब्लॉक रविवार को लिया गया था. तीसरा […]
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन का पुराना पुल तोड़ने के लिए गुरुवार को सुबह 8:30 बजे से दिन के तीन बजे तक ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान टाटानगर से खुलने वाली तीन ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है वहीं कई ट्रेनें टर्मिनेट कर चलायी जायेंगी. पहला ब्लॉक रविवार को लिया गया था.
तीसरा ब्लॉक 14 फरवरी को लिया जायेगा. कांड्रा में रुकेगी हल्दिया आनंद विहार एक्सप्रेस : तीसरे चरण में गुरुवार को होने वाले ब्लॉक के दौरान टाटा से धनबाद जाने वाले यात्रियों के लिए हल्दिया आनंद विहार का ठहराव कांड्रा स्टेशन में दिया गया है. ताकि यात्री कांड्रा से टाटा धनबाद सुवर्णरेखा एक्सप्रेस में सफर कर सकें. तीसरे चरण के ब्लॉक के दौरान 14 फरवरी को टाटानगर से खुलने वाली जम्मूतवी एक घंटा और टाटा एलेप्पी 45 मिनट विलंब से खुलेगी.
- टाटा- चक्रधरपुर टाटा अप- डाउन
- टाटा चाकुलिया टाटा अप- डाउन
- टाटा बरकाकाना टाटा अप- डाउन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










