इनलैंड चालू हुआ, तो आधुनिक से पावर बंद, लोड शेडिंग जारी

Updated at : 16 Jan 2019 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
इनलैंड चालू हुआ, तो आधुनिक से पावर बंद, लोड शेडिंग जारी

रांची/ संवाददाता : मंगलवार सुबह इनलैंड पावर से उत्पादन आरंभ हुआ पर दूसरी ओर सोमवार की रात से आधुनिक पावर प्लांट से उत्पादन ठप हो गया. जिसके कारण जमशेदपुर समेत राज्यभर में लोड शेडिंग कर आपूर्ति की जा रही है. केवल डीवीसी कमांड एरिया में फुल लोड बिजली दी जा रही है. आधुनिक पावर प्लांट […]

विज्ञापन
रांची/ संवाददाता : मंगलवार सुबह इनलैंड पावर से उत्पादन आरंभ हुआ पर दूसरी ओर सोमवार की रात से आधुनिक पावर प्लांट से उत्पादन ठप हो गया. जिसके कारण जमशेदपुर समेत राज्यभर में लोड शेडिंग कर आपूर्ति की जा रही है.
केवल डीवीसी कमांड एरिया में फुल लोड बिजली दी जा रही है. आधुनिक पावर प्लांट से 184 मेगावाट बिजली मिलती थी. जिसकी कमी मंगलवार को हो गयी.
जिसके कारण में दिन के समय 251 मेगावाट की लोड शेडिंग की गयी. चाईबासा, खूंटी, गुमला, सहित विभिन्न इलाकों में लोड शेडिंग हो रही थी. एक -एक घंटे पर बिजली दी जा रही थी. जमशेदपुर में अपेक्षाकृत कम लोड शेडिंग की गयी. दिन में जमशेदपुर में लोड शेडिंग की गयी पर शाम से पूरी आपूर्ति की गयी.
इनलैंड से 50 से 60 मेगावाट बिजली का होता है उत्पादन : बताया गया कि तेनुघाट से 211 मेगावाट, सीपीपी से आठ मेगावाट और इनलैंड से 24 मेगावाट उत्पादन हो रहा था. इनलैंड 50 से 60 मेगावाट उत्पादन करता है. देर रात तक फुल लोड उत्पादन होने की संभावना है.
झारखंड के पास अपनी बिजली केवल 243 मेगावाट ही थी. सेंट्रल पूल से 421 मेगावाट और एसइआर से 38 मेगावाट बिजली मिल रही थी. यानी झारखंड को 702 मेगावाट बिजली मिल ही थी.
जबकि मांग 1100 मेगावाट के करीब थी. लगभग 300 मेगावाट बिजली कम थी. 66 मेगावाट बिजली ओवर ड्रा कर किसी तरह से सभी जिलों में लोड शेडिंग कर आपूर्ति की जा रही थी. शाम पांच बजे के करीब बताया गया कि 177 मेगावाट की लोड शेडिंग हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola