जमशेदपुर महिला विवि के निर्माण का प्रस्ताव झारखंड विस में पारित
Updated at : 28 Dec 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : विधानसभा से गुरुवार को झारखंड राज्य विवि (संशोधन) विधेयक-2018 पारित कर दिया गया. इसमें जमशेदपुर महिला विवि का उल्लेख किया गया. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ऑटोनाेमस दर्जा प्राप्त जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज को महिला विवि के रूप में अपग्रेड करने के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे दी है. संबंधित प्रस्ताव के […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : विधानसभा से गुरुवार को झारखंड राज्य विवि (संशोधन) विधेयक-2018 पारित कर दिया गया. इसमें जमशेदपुर महिला विवि का उल्लेख किया गया. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ऑटोनाेमस दर्जा प्राप्त जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज को महिला विवि के रूप में अपग्रेड करने के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे दी है.
संबंधित प्रस्ताव के झारखंड विधानसभा में पारित होने के साथ महिला विवि की सभी बाधाएं समाप्त हो गयीं. राज्य का पहला महिला विवि नये वर्ष में प्रारंभ हो जायेगा. राजभवन की ओर से कुलपति की नियुक्ति की अधिसूचना जारी होने के साथ विवि औपचारिक रूप से अस्तित्व में आ जायेगा.
ध्वनिमत से हुआ पारित
गुरुवार को झारखंड सरकार की मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ नीरा यादव ने झारखंड राज्य विवि (संशोधन) विधेयक-2018 पेश किया. संबंधित प्रस्ताव को प्रवर समिति में भेजने की मांग करते हुए झाविमो विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि इसमें विवि की परिसीमा स्पष्ट नहीं है. शिक्षकों की प्रोन्नति का मामला जेपीएससी में दिये जाने का प्रावधान है. जेपीएससी खुद बोझ से लदा हुआ है. पर आखिरकार इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




