वोटर लिस्ट में नाम नहीं, तो आज जुड़वायें

Updated at : 21 Jun 2014 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में नाम नहीं, तो आज जुड़वायें

जमशेदपुर: जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ पाया है, उनका नाम जोड़ने के लिए सभी मतदान केंद्रों में शनिवार व रविवार को विशेष अभियान चलाया जायेगा. साथ ही 28 एवं 29 को भी विशेष अभियान चलाया जायेगा. सभी बूथ लेबल आफिसर (बीएलओ ) को अनिवार्य रूप से मतदान केंद्र में रहने का […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ पाया है, उनका नाम जोड़ने के लिए सभी मतदान केंद्रों में शनिवार व रविवार को विशेष अभियान चलाया जायेगा. साथ ही 28 एवं 29 को भी विशेष अभियान चलाया जायेगा.

सभी बूथ लेबल आफिसर (बीएलओ ) को अनिवार्य रूप से मतदान केंद्र में रहने का आदेश दिया गया है. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. नाम जोड़ने के लिए शनिवार और रविवार को जिले के 1626 ( दो सहायक बूथ) मतदान केंद्रों में विशेष अभियान चलाया जायेगा.

आवश्यक दस्तावेज के साथ नाम जोड़ने के लिए फार्म 6 भरें: जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, उन्हें नाम जोड़ने के लिए फार्म 6 भर कर अपने मतदान केंद्र के बीएलओ को जमा करना होगा. फार्म 6 के साथ उम्र, एड्रेस प्रुफ, रंगीन फोटो तथा परिवार के किसी सदस्य का वोटर कार्ड है तो उसका ब्योरा देना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola