अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति 5 साल में हुई डबल, दर्ज हैं 22 आपराधिक मामले

Updated:
विज्ञापन

Agnimitra Paul Net Worth West Bengal Elections 2026

Agnimitra Paul Net Worth: आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने 3.84 करोड़ की संपत्ति घोषित की है. पिछले 5 सालों में चल संपत्ति में भारी उछाल आया है. हालांकि, उनकी कमाई का ग्राफ गिरा है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Agnimitra Paul Net Worth: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आसनसोल दक्षिण सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कद्दावर नेता और विधायक अग्निमित्रा पॉल ने अपना चुनावी पर्चा दाखिल कर दिया है. नामांकन के साथ दिये गये हलफनामे में उनकी संपत्ति को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आये हैं. पिछले 5 वर्षों में उनकी चल संपत्ति (Movable Assets) में दोगुनी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, उनकी सालाना आय में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

1.10 करोड़ से 2.56 करोड़ हुई चल संपत्ति

फैशन डिजाइनर से राजनेता बनीं अग्निमित्रा पॉल की कुल चल संपत्ति 2021 के चुनाव के समय 1.10 करोड़ रुपए थी, जो अब बढ़कर 2.56 करोड़ रुपए हो गयी है. उनकी अचल संपत्ति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 1.28 करोड़ रुपए पर स्थिर है. अग्निमित्रा ने अपनी कुल संपत्ति 3.84 करोड़ रुपए घोषित की है.

इसे भी पढ़ें : 2029 से महिलाओं को आरक्षण, कूच बिहार में संदेशखाली का जिक्र कर पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा

इसे भी पढ़ें : मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी का अमित शाह पर सीधा प्रहार, कहा- वोटर लिस्ट से नाम कटने का बदला वोट से लें

कम हुई अग्निमित्रा पॉल की देनदारियां

राहत की बात यह है कि उनकी देनदारियां (कर्ज) कम हुई हैं. वर्ष 2021 में उन पर 19.71 लाख रुपए का कर्ज था, जो अब घटकर 12.01 लाख रुपए रह गया है. हलफनामे का सबसे दिलचस्प पहलू उनकी आय और आपराधिक मामलों से जुड़ा है. वर्ष 2020-21 से 2024-25 के बीच अग्निमित्रा की औसत सालाना आय मात्र 3.73 लाख रुपए रही.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अग्निमित्रा पॉल पर बढ़े आपराधिक मामले

राजनीति में सक्रियता के साथ ही उन पर कानूनी शिकंजा भी कसता गया. वर्ष 2021 में उनके खिलाफ केवल 2 आपराधिक मामले दर्ज थे, जो वर्ष 2026 में बढ़कर 22 हो गये हैं. इनमें से अधिकांश मामले राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों और आंदोलनों से जुड़े हैं.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी 40 लाख रुपए लेकर उतरीं थीं नंदीग्राम में, सबसे हाई-प्रोफाईल चुनाव में खर्च किये 21.88 लाख

इसे भी पढ़ें : एक दशक में 16 राज्यों में हुए चुनाव, चुनावी हिंसा में पश्चिम बंगाल नंबर-1

Agnimitra Paul Net Worth: शिक्षा और करियर

आसनसोल के बनवारीलाल भालोटिया कॉलेज से बीएससी स्नातक अग्निमित्रा पॉल ने फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया है. राजनीति में आने से पहले वह एक सफल फैशन डिजाइनर रही हैं. वह वर्तमान में आसनसोल दक्षिण से विधायक हैं और भाजपा ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें इसी सीट से उम्मीदवार बनाया है.

इसे भी पढ़ें

आसनसोल दक्षिण में कोयला और पहचान की जंग, अग्निमित्रा पॉल बचा पाएंगी अपना किला?

शॉट गन के खिलाफ बीजेपी ने उतारा अग्निमित्रा को, बाबुल से लड़ेंगी केया घोष

आसनसोल दक्षिण सीट पर स्टार वार – मुकाबला एक्ट्रेस सायोनी बनाम फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पाल

आसनसोल में SIR पर बवाल, तृणमूल कार्यकर्ताओं ने लोगों के फॉर्म-7 छीनकर फाड़े-जलाये, बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola