कूचबिहार में पीएम मोदी का ऐलान- 2029 से महिलाओं को 33% आरक्षण, संदेशखाली पर ममता बनर्जी सरकार को घेरा

Pm Modi Cooch Behar Rally West Bengal Assembly Election 2026 Women Voters
PM Modi Cooch Behar Rally: प्रधानमंत्री मोदी ने कूच बिहार रैली में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण पर बड़ी घोषणा की. संदेशखाली का मुद्दा उठाकर टीएमसी पर साधा निशाना. जानें 2026 चुनाव के लिए क्या है भाजपा का वूमेन कार्ड.
खास बातें
PM Modi Cooch Behar Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर बंगाल से हुंकार भरी. कूचबिहार के रासमेला मैदान में आयोजित चुनावी रैली में पीएम मोदी ने राज्य की महिला मतदाताओं को साधते हुए एक ऐलान किया. उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ उन्हें 2029 के संसदीय चुनावों से मिलना शुरू हो जायेगा. प्रधानमंत्री ने बंगाल की ‘शक्ति’ पूजा परंपरा का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को महिलाओं की ‘सुरक्षा और सशक्तिकरण’ का असली गारंटर बताया.
आरक्षण के लिए बढ़ायी जायेंगी लोकसभा सीटें
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून अगले लोकसभा चुनाव तक लागू हो जाये. उन्होंने कहा कि इस कानून के कार्यान्वयन को सुगम बनाने के लिए सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है. केंद्र सरकार लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने के लिए विधेयक लाने की योजना बना रही है.
PM Modi: संदेशखाली की चीख बनाम मोदी की गारंटी
बंगाल में महिला वोटरों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री ने संदेशखाली के मुद्दे को एक बार फिर हवा दी. उन्होंने कहा कि एक तरफ संदेशखाली जैसी बहनों की चीखें और अत्याचार हैं, तो दूसरी तरफ मोदी की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी है. उन्होंने दावे के साथ कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार ही महिलाओं के वास्तविक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करेगी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
महिला वोटर : बंगाल का निर्णायक ग्रुप
पश्चिम बंगाल में कुल 7.04 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 3.44 करोड़ महिला मतदाता हैं. पिछले एक दशक में ममता बनर्जी की ‘लक्ष्मी भंडार’ और ‘कन्याश्री’ जैसी योजनाओं ने महिलाओं को टीएमसी का मजबूत आधार बनाया है. अब भाजपा ने महिला आरक्षण और सुरक्षा के मुद्दे को उछालकर इस वोट बैंक में सेंध लगाने की रणनीति तैयार की है.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी 40 लाख रुपए लेकर उतरीं थीं नंदीग्राम में, सबसे हाई-प्रोफाईल चुनाव में खर्च किये 21.88 लाख
चुनाव की तारीखें और तैयारी
पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2 चरणों में मतदान होगा. पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. पहले चरण में 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 142 सीटों पर चुनाव होंगे. सभी 294 सीटों पर मतगणना 4 मई को होगी.
इसे भी पढ़ें
कूचबिहार में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- टीएमसी के सभी अत्याचारों का हिसाब लिया जायेगा
भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आउट, मोदी-शाह के साथ कंगना और मिथुन मचायेंगे धमाल
ममता बनर्जी की फिसली जुबान, शुभेंदु अधिकारी ने वीडियो शेयर कर पूछा- क्या यही है बंगाल की गरिमा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










