ड्रॉप लेने से पहले जान लें, CBSE में अगले साल कौन-सा सिलेबस होगा लागू

Updated at : 06 Apr 2026 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2026

एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर (PC-Canva)

CBSE Board Exam 2026: CBSE की बोर्ड परीक्षा ड्रॉप करने वाले स्टूडेंट के दिमाग में सबसे पहला सवाल ये आता है कि अगले साल एग्जाम देते हैं तो उन्हें कौन-सा सिलेबस फॉलो करना होगा. आइए, समझते हैं.

विज्ञापन

CBSE Board Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षाएं हो चुकी हैं. कुछ ही दिनों में रिजल्ट जारी किया जाएगा. इस बीच बहुत से स्टूडेंट्स के दिमाग में ये सवाल आता है कि अगर वे CBSE की बोर्ड परीक्षा ड्रॉप कर देते हैं तो और अगले साल एग्जाम देते हैं तो उन्हें कौन-सा सिलेबस फॉलो करना होगा?

बोर्ड परीक्षा के सिलेबस में हर साल होता है बदलाव

अगर कोई स्टूडेंट एक साल का ड्रॉप लेता है और अगले साल परीक्षा में शामिल होता है तो उसे उसी साल का सिलेबस फॉलो करना होगा, जिस साल वो एग्जाम देने जा रहा है. पुराने सिलेबस के आधार पर तैयारी करने से बचें क्योंकि बोर्ड या परीक्षा बोर्ड हर साल सिलेबस में बदलाव कर सकता है.

नए टॉपिक्स जोड़े और हटाए गए

ड्रॉप लेने वाले स्टूडेंट्स को सबसे पहले नए सिलेबस की पूरी जानकारी लेनी चाहिए. कई बार सिलेबस में नए टॉपिक्स जोड़े जाते हैं या कुछ हिस्से हटाए जाते हैं, ऐसे में पुराने नोट्स या किताबों पर पूरी तरह निर्भर रहने से नुकसान हो सकता है.

कैसे देखें CBSE Board 10-12वीं रिजल्ट?

  • सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर CBSE 10th Result या CBSE 12th Result के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • बाद में इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.

मोबाइल से भी देख सकते हैं रिजल्ट


आजकल ज्यादातर स्टूडेंट्स मोबाइल का यूज करते हैं, इसलिए CBSE ने मोबाइल यूजर्स के लिए भी सुविधा दी है. आप अपने फोन के ब्राउजर से वेबसाइट खोलकर रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा SMS और कुछ मोबाइल ऐप्स के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2026: पास होने के लिए चाहिए कितने नंबर? जानें क्या है ग्रेस मार्क्स रूल

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola