अपने दिल की बात कहने में क्यों लगता है डर? ये 4 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

दिल की बातों को कहने से हम क्यों डरते हैं? Ai image
Fear of Expressing Thoughts: कई बार हम अपनी बात कहना चाहते हैं, लेकिन शब्द साथ नहीं देते. क्या आप भी अंदर ही अंदर सब दबाकर रखते हैं? यह सिर्फ आपकी नहीं, बल्कि कई लोगों की सच्चाई है. इस आर्टिकल में जानिए उन कारणों के बारे में जो आपको खुलकर बोलने से रोकती हैं.
Fear of Expressing Thoughts: अक्सर ऐसा होता है कि हमारे दिल में कई तरह की बातें चलती रहती हैं, लेकिन हम उन बातों को शब्दों का रूप देकर दूसरों के सामने रख नहीं पाते हैं. हम चाहते हैं कि किसी भी तरह से इन बातों को खुलकर कह सकें लेकिन जब समय आता है तो ना चाहते हुए भी हमें चुप हो जाना पड़ता है. क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? आखिर क्या कारण है कि हमें अपने दिल की बातों की दबाकर रख लेना पड़ता है? बता दें अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो घबराने की बिलकुल जरूरत नहीं है. यह एक कॉमन प्रॉब्लम है. अक्सर ऐसा होने के पीछे हमारी सोच, पुराने एक्सपीरियंस और माहौल का सबसे बड़ा हाथ होता है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आप अपने दिल की बातों को दूसरों के सामने कहने से डरते हैं और इन्हें अपने दिल में ही दबाकर रख लेते हैं. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.
रिजेक्ट किए जाने का डर
अगर आप अपने दिल की बातों को दूसरों के सामने खुलकर नहीं कह पाते हैं तो इसकी सबसे बड़ी वजह है रिजेक्ट होने का डर. हमें ऐसा लगने लगता है कि कहीं सामने वाला हमारी बातों को वैल्यू देने से इंकार कर दे तो, या फिर अगर मेरी बातों को गलत समझ लिया जाए तो. हमारे दिल में यह डर बैठ जाता है कि अगर हमने अपनी बातों को रख दिया लेकिन सामने वाले को वह बात पसंद नहीं आयी तो वह हमें नजरअंदाज न कर दे. ऐसे हालात में हमें चुप रहना ही बेहतर लगता है.
ये भी पढ़ें: सिर्फ टैलेंट काफी नहीं! ये 5 आदतें एक साधारण इंसान को भी बना देती हैं सुपर कॉन्फिडेंट, आप भी जान लें
कॉन्फिडेंस की कमी होने पर
जब किसी व्यक्ति में कॉन्फिडेंस की कमी होती है, तो इस हालात में भी वह दूसरों के सामने अपने दिल की बातों को कहने से डरता है या फिर उसे हिचकिचाहट महसूस होती है. उसे ऐसा लगता है कि उसकी बातों में दम नहीं है और लोग उसकी बातों को गंभीरता से लेंगे भी नहीं. यह एक बड़ी वजह है कि लोग अपने दिल की बातों को अपने अंदर ही दबाकर रख लेते हैं.
गलत एक्सपीरियंस की वजह से.
कई बार ऐसा भी होता है कि हम दिल की बातों को कह तो देते हैं, लेकिन इनका मजाक उड़ा दिया जाता है या फिर हमें डांट दिया जाता है. जब हमारे साथ ऐसा कुछ होता है तो इसका असर लंबे समय तक देखने को मिलता है. इस तरह के एक्सपीरियंस की वजह से हम अपने दिल की बातों को कहने में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं.
परिवार और माहौल का असर
हम जिस माहौल में भी प्ले-बढ़े होते हैं उसका काफी गहरा असर हमारे बोलने या फिर चीजों को एक्सप्रेस करने के तरीके पर पड़ता है. अगर हम बचपन से ही बच्चों को अपने दिल की बातों को कहने की आजादी नहीं देंगे, तो वे बड़े होने के बाद भी अपने दिल की बातों को खुलकर दूसरों के सामने नहीं कह पाएंगे. जिनके साथ बचपन में ऐसा होता है अक्सर वे अपनी फीलिंग्स या इमोशंस को दूसरों के सामने रखने में झिझक महसूस करते हैं.
ये भी पढ़ें: रोज की ये आदतें आपको बनाती हैं जिम्मेदार और अट्रैक्टिव इंसान, इज्जत कमानी है तो जरूर जान लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




