बिहार के इन जिलों में 9 अप्रैल तक खराब रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Apr 2026 4:04 PM
बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल
Patna Meterological Centre: बिहार में 9 अप्रैल तक मौसम खराब रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. उत्तर और मध्य बिहार के जिलों में इसका ज्यादा असर दिखेगा. ऐसे मौसम में आम लोगों और किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
Patna Meterological Centre: बिहार में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 9 अप्रैल तक के लिए डबल अलर्ट जारी किया है. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी, तेज हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है.
किस जिले में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
अगर जिलों की बात करें तो पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण जिलों में शुरुआत में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. इसके बाद यहां भी बदलाव हो सकता है. सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जैसे जिलों में आंधी-बारिश के साथ चेतावनी जारी की गई है.
पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर और बक्सर में भी येलो और कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी है. दक्षिण बिहार के औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मौसम विभाग ने क्या कहा
मौसम विभाग ने साफ कहा है कि इस दौरान वज्रपात का खतरा भी रहेगा, इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. बेवजह घर से बाहर न निकलें और खासकर पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों. किसानों के लिए भी खास सलाह दी गई है कि जो फसल तैयार है, उसकी कटाई जल्दी कर लें और उसे सुरक्षित जगह पर रखें.
खेतों में रखी फसल को ढंककर रखें ताकि बारिश और ओलों से नुकसान कम हो. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समय-समय पर जारी किए जा रहे अपडेट्स पर ध्यान दें और उसी के अनुसार अपने काम की योजना बनाएं.
इसे भी पढ़ें: जयनगर से घुरना तक 35 किमी लंबी सड़क के लिए 93 करोड़ मंजूर, 5 लाख लोगों को मिलेगी राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










