जमशेदपुर की सड़कों पर लौटेगी दूधिया रोशनी, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत पर खर्च होंगे 2.28 करोड़

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर की सड़कों पर लौटेगी दूधिया रोशनी, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत पर खर्च होंगे 2.28 करोड़

जेएनएसी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इलाकों में अब रात के समय अंधेरे की समस्या से निजात मिलने वाली है.

विज्ञापन

जेएनएसी ने 10 ग्रुपों में तैयार किया मेंटेनेंस का खाका, एक वर्ष तक एजेंसी संभालेंगे रखरखाव का जिम्मा

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इलाकों में अब रात के समय अंधेरे की समस्या से निजात मिलने वाली है. जेएनएसी प्रशासन ने शहर की खराब पड़ी और रखरखाव के अभाव में बंद स्ट्रीट लाइटों को फिर से चालू करने के लिए प्लान तैयार किया है. उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि पूरे जेएनएसी क्षेत्र को 10 अलग-अलग ग्रुपों में बांटकर मरम्मत और रखरखाव की योजना तैयार की गयी है. इस पर कुल 2 करोड़ 28 लाख 38 हजार रुपये की राशि खर्च की जायेगी. प्रत्येक ग्रुप के लिए 22 लाख 83 हजार रुपये की लागत तय की है.

इसके तहत शहर के लगभग सभी प्रमुख रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों को शामिल किया गया है. इसमें बिरसानगर के सभी जोन, बारीडीह, विद्यापतिनगर, मोहरदा, जेम्को, बर्मामाइंस, गोलमुरी, केबुल टाउन, जोजोबेड़ा, भुइयांडीह, बागुनहातु, शास्त्रीनगर, कदमा, उलियान और सोनारी बेल्डीह बस्ती जैसे इलाके शामिल हैं. चयनित एजेंसी को एक वर्ष तक संबंधित क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करना होगा. एक वर्ष की अवधि के दौरान लाइटों के जलने-बुझने से लेकर उनके तकनीकी खराबियों को दूर करने की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी. इस पहल से न केवल शहर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी. बल्कि सड़कों पर अंधेरा होने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है.

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola