सोना फिर हुआ महंगा: 1.48 लाख के पार पहुंची 10 ग्राम की कीमत, चांदी में भी ₹3,215 का उछाल
Author Abhishek pandey
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (फोटो/Canva)
Gold-Silver Price: मंगलवार को सराफा बाजार में सोने के दाम ₹1,283 और चांदी के ₹3,215 बढ़ गए. साल 2026 में अब तक सोना ₹14,696 महंगा हो चुका है. हालांकि, जनवरी में बने अपने ऑलटाइम हाई के मुकाबले सोना अभी भी करीब ₹11,000 सस्ता मिल रहा है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वैश्विक अस्थिरता और ट्रांसपोर्टेशन खर्च की वजह से अलग-अलग शहरों में कीमतों में अंतर देखा जा रहा है.
विज्ञापन
Gold-Silver Price: मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. 24 कैरेट सोना 1,283 रुपये महंगा होकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी की चमक भी बढ़ गई है और यह 2.31 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को छू चुकी है.
विज्ञापन
साल 2026 का सफर: उतार-चढ़ाव का दौर
इस साल सोने की कीमतों ने निवेशकों को खूब चौंकाया है.
- शुरुआत: 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपये पर था.
- ऑलटाइम हाई: 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख और चांदी 3.86 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थी.
- युद्ध का असर: 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव शुरू होने के बाद कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन अब ये फिर से संभल रही हैं.
आपके शहर में रेट अलग क्यों होता है?
अक्सर लोग पूछते हैं कि हर शहर में सोने का भाव अलग क्यों है? इसके मुख्य कारण हैं:
- सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट: सोना एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में बीमा और सुरक्षा का खर्च जुड़ता है.
- स्थानीय मांग: दक्षिण भारत में देश की 40% खपत होती है, वहां के ज्वेलर्स एसोसिएशन स्थानीय मांग के आधार पर रेट तय करते हैं.
- पुराना स्टॉक: ज्वेलर्स ने किस रेट पर सोना खरीदा था, वह भी ग्राहकों के लिए कीमत तय करने में बड़ी भूमिका निभाता है.
| धातु | आज का भाव | बढ़ोत्तरी (आज) | साल 2026 में कुल बढ़त |
| सोना (24K/10g) | ₹1,48,000 | ₹1,283 | ₹14,696 |
| चांदी (1 किलो) | ₹2,31,000 | ₹3,215 | ₹608 |
Also Read :सेंट्रम की रिपोर्ट का दावा, जुलाई 2026 से 15% महंगे होंगे मोबाइल रिचार्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन