बिरसानगर आवास योजना में ड्रेनेज पर खर्च होंगे 50 लाख

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
बिरसानगर आवास योजना में ड्रेनेज पर खर्च होंगे 50 लाख

बिरसानगर पीएम आवास में जेएनएसी ने ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है

विज्ञापन

ब्लॉक 8 और 23 में ड्रेनेज के लिए 5 महीने का लक्ष्य, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अटका गृह प्रवेश

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बिरसानगर में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभुकों के लिए एक राहत भरी खबर है. जेएनएसी ने ब्लॉक नंबर 8 और 23 में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गयी है. इन दोनों ब्लॉकों में नालियों का निर्माण के लिए विस्तृत योजना तैयार की है. इस पर लगभग 50 लाख रुपये की लागत आयेगी. निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पांच माह की समय-सीमा निर्धारित की है. झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको) द्वारा संचालित इस परियोजना में ब्लॉक 8 और 23 का निर्माण कार्य 95 फीसदी तक पूरा हो चुका है. ब्लॉक 8 को फायर विभाग से एनओसी मिल चुकी है और लिफ्ट भी लगायी जा चुकी है. हालांकि एप्रोच रोड, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी अब भी बाधक बनी हुई है. बिजली विभाग ने 500 केवी के 8 ट्रांसफॉर्मर लगा दिये हैं और अब मीटर जोड़ने का काम जारी है.

जरूरतमंदों का सपना अब भी अधूरा

एक तरफ जहां बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर घर मिलने का इंतजार कर रहे जरूरतमंदों का सपना अब भी अधूरा बना हुआ है. पीएम आवास योजना का शिलान्यास 23 फरवरी 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया था. तय लक्ष्य के तहत इसे दो साल (मार्च 2021) में पूरा होना था, लेकिन सात साल बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है. वर्तमान में 24 ब्लॉकों में कुल 7372 भवनों का निर्माण 505 करोड़ की लागत से हो रहा है. इसमें से अब तक 5366 आवासों की लॉटरी संपन्न हो चुकी है.

विवरणस्थिति / जानकारी

नया बजट – ₹50 लाख (ड्रेनेज सिस्टम के लिए)

कार्य क्षेत्र- ब्लॉक नंबर 8 और 23

समय-सीमा -5 माह

कुल आवास -7372 (24 ब्लॉकों में)

वर्तमान बाधा -एप्रोच रोड, बिजली कनेक्शन और पानी

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola