कदमा में बनेगा थर्ड जेंडर के लिए शहर का पहला सामुदायिक भवन

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
कदमा में बनेगा थर्ड जेंडर के लिए शहर का पहला सामुदायिक भवन

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की ओर से शहर के थर्ड जेंडर समुदाय को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है.

विज्ञापन

24.87 लाख से बनेगा भवन, टाटा स्टील से मिली एनओसी, समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की ओर से शहर के थर्ड जेंडर समुदाय को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि कदमा के शास्त्रीनगर में 24.87 लाख की लागत से शहर का पहला सामुदायिक भवन बनाया जायेगा. इस परियोजना के लिए टाटा स्टील से एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) प्राप्त हो चुकी है. इसके बाद अब निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. यह पूरे शहर में थर्ड जेंडर समुदाय के लिए अपनी तरह का पहला सरकारी भवन होगा. जेएनएसी की इस योजना से उन्हें अपना एक स्थायी ठिकाना मिलेगा.

छह माह में तैयार होगा भवन, कौशल विकास का बनेगा केंद्र

इस भवन का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद छह महीने के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि यह भवन केवल एक मिलन स्थल नहीं होगा, बल्कि यहां समुदाय के सदस्यों के लिए कौशल विकास और रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे.

बयान

थर्ड जेंडर समुदाय की ओर से लंबे समय से एक सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी. टाटा स्टील से एनओसी मिलने के बाद अब इस योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है. जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा.

– कृष्ण कुमार, उप नगर आयुक्त, जेएनएसीB

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola