ePaper

जियो सिम का विजेता बता ठग लिये 65,500 रुपये, जाने पूरा मामला

Updated at : 07 Dec 2018 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
जियो सिम का विजेता बता ठग लिये 65,500 रुपये, जाने पूरा मामला

लॉटरी में बाइक व 75 हजार रुपये निकालने की बात कहकर जमा कराये खाते में रुपये जमशेदपुर : साकची काशीडीह लाइन नंबर एक निवासी कृष्णपद महतो से जियो सिम का विजेता बताकर 65,500 रुपये की ठगी कर ली गयी. कृष्णपद महतो के बयान पर साकची थाना में खाता नंबर 35233663157 के धारक नरेंद्र कुमार के […]

विज्ञापन

लॉटरी में बाइक व 75 हजार रुपये निकालने की बात कहकर जमा कराये खाते में रुपये

जमशेदपुर : साकची काशीडीह लाइन नंबर एक निवासी कृष्णपद महतो से जियो सिम का विजेता बताकर 65,500 रुपये की ठगी कर ली गयी. कृष्णपद महतो के बयान पर साकची थाना में खाता नंबर 35233663157 के धारक नरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दर्ज मामले के मुताबिक 29 नवंबर की सुबह साढ़े आठ बजे कृष्णपद महतो के मोबाइल फोन पर कॉल आया. कॉल करने वाले ने कृष्णपद को जियो सिम सर्वे का विजेता बताते हुए लॉटरी में एक बाइक और 75 हजार रुपये चेक का विजेता बताते हुए फोन बंद कर दिया.

कुछ देर बाद दूसरे नंबर से कृष्णपद को कॉल आया. उसने लॉटरी में निकली बाइक को घर पहुंचाने के लिए पता और चेक खाता में भेजने के लिए एकाउंट नंबर मांगा गया. इसके बाद फोन पर बाइक के इंश्योरेंस के लिए 15,600 रुपये जमा कराने को कहा गया. कृष्णपद महतो ने दिये गये नीलम कुमारी के खाता नंबर 20146798219 में राशि जमा कर दी. कुछ देर बाद फिर फोन आया और कहा गया कि चेक की राशि अधिक होने के कारण खाते में रुपये नहीं जा रहे हैं. उन्हें 24,900 रुपये जमा करने होंगे. कृष्णपद ने यह राशि भी जमा कर दी. कुछ देर बाद तीसरी बार व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि खाता लिंक नहीं हो पा रहा है.

लिंक करने के लिए खाता संख्या 35233663157 के धारक नरेंद्र कुमार के एकाउंट में 25 हजार रुपये जमा कराये. इसके बाद फिर रुपये जमा करने के लिए फोन आया तो कृष्णपद को संदेह हुआ कि उनके साथ जालसाजी हुई है. उन्होंने रुपये वापस करने को कहा और सूचना पुलिस को दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola