स्कूली बच्चों को आप दे सकेंगे ‘अतिथि भोज’
Updated at : 27 Nov 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है. अब वे प्रतिदिन मिलने वाले मिड डे मील के मीनू में बदलाव महसूस कर सकेंगे. दरअसल, विभाग को एक पत्र जारी किया गया है जिसमें अतिथि भोज की शुरुआत करने को कहा गया है. इसके तहत कोई भी व्यक्ति […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है. अब वे प्रतिदिन मिलने वाले मिड डे मील के मीनू में बदलाव महसूस कर सकेंगे. दरअसल, विभाग को एक पत्र जारी किया गया है जिसमें अतिथि भोज की शुरुआत करने को कहा गया है. इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपने जन्मदिन या किसी विशेष मौके पर अगर चाहे तो बच्चों को अपने स्तर से मिड डे मील करवा सकता है. इसके लिए उन्हें विभाग से पहले अनुमति लेनी होगी.
सेंट्रल किचन से एमडीएम की सप्लाई का बढ़ेगा दायरा : पूर्वी सिंहभूम में इस्कॉन की अोर से स्कूली बच्चों को होने वाले मिड डे मील की सप्लाई का दायरा बढ़ाया जायेगा. इसके लिए जिला शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. जिला शिक्षा अधीक्षक बृज मोहन कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में करीब 30 किमी के दायरे तक के स्कूलों में इस्कॉन की अोर से ही मिड डे मील की सप्लाई की जायेगी.
योजना के अनुसार पटमदा, बोड़ाम व पोटका क्षेत्र के स्कूलों को भी इस्कॉन द्वारा कवर किया जायेगा. इसके लिए जिला शिक्षा अधीक्षक ने इस्कॉन के स्थानीय पदाधिकारियों से वार्ता भी की है. फिलहाल सर्वे का काम चल रहा है, जल्द ही इसकी शुरुआत की जायेगी. फिलहाल जिले के करीब 300 स्कूलों में इस्कॉन के जरिये मिड डे मील की सप्लाई की जाती है. 300 स्कूलों के करीब 39000 बच्चे प्रतिदिन इस्कॉन द्वारा निर्मित मिड डे मील खाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




