मरीजों के नाम के साथ दर्ज कई मोबाइल नंबर फर्जी, आइडी नंबर में दो शून्य जोड़ कर दिखा दिया मोबाइल का नंबर

Updated at : 16 Nov 2018 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
मरीजों के नाम के साथ दर्ज कई मोबाइल नंबर फर्जी,  आइडी नंबर में दो शून्य जोड़ कर दिखा दिया मोबाइल का नंबर

चंद्रशेखर, जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में पैथोलॉजिकल जांच के लिए चयनित मेडॉल की ओर से विभाग को उपलब्ध कराये गये बिल में कई मरीजों के फोन नंबर गलत पाये गये हैं. बीपीएल मरीजों की जांच के बाद मेडॉल विभाग को बिल भेज कर पैसे की वसूली करता है. बिल के साथ किस मरीज की क्या […]

विज्ञापन
चंद्रशेखर, जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में पैथोलॉजिकल जांच के लिए चयनित मेडॉल की ओर से विभाग को उपलब्ध कराये गये बिल में कई मरीजों के फोन नंबर गलत पाये गये हैं. बीपीएल मरीजों की जांच के बाद मेडॉल विभाग को बिल भेज कर पैसे की वसूली करता है. बिल के साथ किस मरीज की क्या जांच की गयी, उसका भी ब्योरा उपलब्ध कराता है. मेडॉल की ओर से विभाग को भेजे गये बिल के साथ संलग्न लिस्ट में मरीजों के नाम के सामने उनका मोबाइल नंबर भी लिखना होता है.
प्रभात खबर ने जब नौ से 11 जुलाई की लिस्ट की जांच की तो, पाया गया कि इनमें अधिकतर मरीजों के मोबाइल नंबर फर्जी लिखे गये थे. प्रभात खबर ने कुल 113 मोबाइल नंबरों की जांच की. इनमें अधिकतर मोबाइल नंबर महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के पाये गये. पश्चिम बंगाल व असम सहित अन्य राज्यों के मोबाइल नंबर भी दर्ज मिले.
पर सबसे मजेदार बात यह है कि इन मरीजों को मेडाॅल ने चांडिल, डोबो, कपाली, सोनारी, सरायकेला सहित उसके आसपास का निवासी बताया है. इनमें कई से मोबाइल पर संपर्क किया गया, तो उसने बताया कि वह कभी झारखंड आया ही नहीं है. कई ने तो बताया कि उसने एमजीएम का नाम तक नहीं सुना है.
जांच के दौरान पाया गया कि मेडॉल ने कई मरीजों के आठ अंकों के एक्स विजिट आइडी नंबर के बाद दो शून्य लगा कर उनका मोबाइल नंबर लिख दिया. जैसे नौ जुलाई को चंदन महतो के नाम पर जांच दिखायी गयी, उसका एक्स विजिट आइडी नंबर 72719854 बताया गया और मोबाइल नंबर 7271985400 बताया दिया गया. कई ऐसे भी मरीज पाये गये हैं, जिनका मोबाइल नंबर एक ही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola