जमशेदपुर : झरिया डिवीजन नहीं होगा बंद

Updated at : 04 Nov 2018 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : झरिया डिवीजन नहीं होगा बंद

जमशेदपुर : टाटा स्टील का झरिया डिवीजन फिलहाल बंद नहीं होगा. उक्त बातें इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहीं. वह शनिवार को जमशेदपुर दौरे के क्रम में प्रभात खबर से खास बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा : इस मुद्दे पर टाटा स्टील के वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी के साथ बातचीत हुई […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा स्टील का झरिया डिवीजन फिलहाल बंद नहीं होगा. उक्त बातें इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहीं. वह शनिवार को जमशेदपुर दौरे के क्रम में प्रभात खबर से खास बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा : इस मुद्दे पर टाटा स्टील के वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी के साथ बातचीत हुई है.
मैनेजमेंट की ओर से कहा गया कि झरिया डिवीजन को चला पाना मुश्किल है, क्योंकि जैसी क्वालिटी और मात्रा झरिया से मिल रहा, उससे सस्ते में कोयला ऑस्ट्रेलिया से आ रहा है. इस कारण इसे चला पाना मुश्किल है. झरिया डिवीजन बंद नहीं होगा, यह तय है.
इस पर सहमति बन चुकी है. सोमवार को इसके दस्तावेज आ जायेंगे. दूसरी ओर, वेज रिवीजन झरिया और वेस्ट बोकारो डिवीजन का 2017 में करीब सात साल के लिए समझौता हुआ था. डीए को फ्रीज कर दिया गया था. इसका वहां विरोध हो रहा था. बातचीत में कहा गया कि बेहतर रास्ता निकाला जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola