जमशेदपुर : गुड़ाबांदा के प्रखंड समन्वयक को शो-कॉज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2018 10:16 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : उपायुक्त अमित कुमार ने शनिवार को जिला सभागार में बैठक कर प्रधानमंत्री आवास, अांबेडकर आवास, पेंशन योजना समेत अन्य विकास योजनाअों की समीक्षा की. प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में सही तरीके से काम नहीं करने पर गुड़ाबांदा के प्रखंड समन्वयक को शो कॉज किया गया तथा बीडीअो की शिकायत पर धालभूमगढ़ के प्रखंड […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : उपायुक्त अमित कुमार ने शनिवार को जिला सभागार में बैठक कर प्रधानमंत्री आवास, अांबेडकर आवास, पेंशन योजना समेत अन्य विकास योजनाअों की समीक्षा की. प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में सही तरीके से काम नहीं करने पर गुड़ाबांदा के प्रखंड समन्वयक को शो कॉज किया गया तथा बीडीअो की शिकायत पर धालभूमगढ़ के प्रखंड समन्वयक को अंतिम चेतावनी देते हुए काम में तेजी लाने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने 1 से 15 नवंबर तक प्रधानमंत्री आवास के गृह प्रवेश पखवाड़ा मनाने का निर्देश दिया. 15 नवंबर तक लंबित प्रधानमंत्री आवास को पूरा करने तथा गुणवत्ता की जांच करने का भी निर्देश दिया. साथ ही डीसी ने प्रखंडों में नये बने भवन के जांच के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola