जमशेदपुर अक्षेस में रात तक मिलता रहा टेंडर पेपर

Updated at : 28 Oct 2018 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर अक्षेस में रात तक मिलता रहा टेंडर पेपर

दिन के 11 बजे तक ही टेंडर पेपर बिक्री होने और जमा कराने का समय था निर्धारित जमशेदपुर :सरकारी योजनाओं में टेंडर फॉर्म बेचने से लेकर उसे जमा कराने तक के लिए समय और तिथि निर्धारित होती है. टेंडर के लिए निर्धारित तिथि और समय में छूट को अनियमितता से जोड़कर देखा जाता है और […]

विज्ञापन
दिन के 11 बजे तक ही टेंडर पेपर बिक्री होने और जमा कराने का समय था निर्धारित
जमशेदपुर :सरकारी योजनाओं में टेंडर फॉर्म बेचने से लेकर उसे जमा कराने तक के लिए समय और तिथि निर्धारित होती है. टेंडर के लिए निर्धारित तिथि और समय में छूट को अनियमितता से जोड़कर देखा जाता है और इसके लिए कड़ी कार्रवाई के प्रावधान भी होते है.
इसके बावजूद शनिवार की रात तक जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में विभिन्न योजनाओं के लिए टेंडर फॉर्म बेचने का काम चलता रहा. जमशेदपुर अक्षेस ने 55 योजनाअों के लिए टेंडर (टेंडर संख्या 11/2018-19) जारी किया था. कुछ लोगों ने इसकी शिकायत की है कि 25 अक्तूबर से लेकर 27 अक्तूबर को दिन के 12 बजे तक ही टेंडर पेपर बिक्री करने तथा उसके बाद टेंडर पेपर जमा करने का समय निर्धारित था, लेकिन जमशेदपुर अक्षेस में शनिवार की रात तक टेंडर पेपर की बिक्री की गयी.
दूसरी अोर जमशेदपुर अक्षेस का कहना है कि किस ग्रुप में टेंडर करना है इसके आवेदन के लिए शनिवार को दिन के 11 बजे तक समय निर्धारित था, टेंडर पेपर बिक्री का समय निर्धारित नहीं किया गया था. एक-एक ग्रुप में आठ-दस लोगों द्वारा आवेदन करने के कारण ग्रुपवार सूचीबद्ध करने में समय लग गया.
किस ग्रुप में टेंडर करना है, इसके आवेदन के लिए शनिवार को दिन के 11 बजे तक समय निर्धारित था. टेंडर पेपर बिक्री करने के लिए कोई समय निर्धारित नहीं था. एक ग्रुप में अधिक आवेदन आने के कारण पेपर बिक्री करने में समय लगा अौर कार्यालय अवधि के बाद भी टेंडर पेपर दिया गया. पेपर देने में अनियमितता नहीं की गयी है पूरे जेएनएसी परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे है.
कृष्ण कुमार, विशेष पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola